‘मुझे एक्टिंग के अलावा कुछ नहीं आता है’:कॉमेडियन सुनील ग्रोवर बोले- मेरे करियर का बेस्ट पार्ट आना अभी बाकी है

Updated on 22-06-2024 12:59 PM

एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर हाल ही में फिल्म ‘ब्लैक आउट’ में नजर आए। इस फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड लिए हुए है। अपनी कॉमिक इमेज से हटकर इसमें उन्होंने अपना एक नया रूप दिखाया है।  सुनील ने कहा, 'मुझे एक्टिंग के अलावा कुछ नहीं आता है। मेरे करियर का बेस्ट पार्ट आना अभी बाकी है।' इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्म 'ब्लैक आउट' के बारे में भी बात की।

'ब्लैक आउट’ की स्क्रिप्ट आपको कैसे अप्रोच हुई थी?
मुझे नीरज कोठारी जी का फोन आया था। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के जो राइटर हैं अब्बास और हुसैन दलाल वो आपको कुछ सुनाना चाहते हैं। फिर बाद में जब मैं उनसे मिलने पहुंचा तो डायरेक्टर देवांग भी वहां थे जिन्होंने अब्बास और हुसैन के साथ ये कहानी लिखी है। मैंने कहानी सुनी तो मुझे मजा आ गया। मुझे लगा ये फिल्म तो करनी चाहिए और फिर मैंने इसके लिए हामी भर दी। इस पूरी फिल्म में ही काफी सस्पेंस है। मेरे किरदार के साथ भी कुछ सस्पेंस जुड़े हुए हैं। जिन्होंने ये फिल्म अभी तक नहीं देखी है मैं चाहता हूं कि वह देखें। मैंने भी जब स्क्रिप्ट पढ़ने के दौरान वो सारे सस्पेंस पढ़े तो बड़ा अच्छा लगा। मुझे काफी फीडबैक भी मिले कि लोग मेरे किरदार को काफी पसंद कर रहे हैं।

सुना है आपको कोई शारीरिक समस्या भी थी जब इसकी शूटिंग के लिए आए थे?
मुझे इसकी शूटिंग शुरू करने से पहले कुछ हेल्थ इश्यूज थे पर वह सही हो गए तब ही शूटिंग शुरू की थी। हां इसमें मैंने कुछ एक्शन सीन भी किए हैं पर उन्हें करने में भी खासी परेशानी नहीं हुई। बाकी निर्देशक देवांग भावसार के साथ काम करने के अनुभव काफी अच्छा रहा। इस किरदार को करने में मुझे बहुत मजा आया। इससे जुड़े लोग भी काफी अच्छे हैं।

आगे आपके पास क्या प्रोजेक्टस हैं?
एक वेब सीरीज भी है अगले महीने से उस पर भी काम शुरू होने वाला है। साथ ही एक फिल्म है जिसकी शूटिंग मैं जुलाई में शुरू करूंगा। फिलहाल नाम रिवील नहीं कर पाऊंगा।

कपिल शर्मा के शो से ब्रेक के दौरान कभी लगा नहीं कि ‘चला लल्लन हीरो बनने...’ को फिर शुरू करें?
मेरा मानना है कि हर चीज की एक उम्र होती है। एक दौर था जब मैं ‘चला लल्लन हीरो बनने’ शो कर रहा था। उस समय लोग उस शो को काफी पसंद भी करते थे। मैंने उसमें भी कई तरह के अवतार लिए थे। मैंने खुद भी वह शो काफी एंजॉय किया। ऑलमोस्ट मैंने दो साल तक वह शो किया था। उसके बाद मैंने एक अलग जर्नी शुरू की, अलग किरदार किए। अगर वही करता रहता तो उससे बाहर कैसे निकलता। हालांकि, उस शो को करने में बहुत मजा आया था। अलग-अलग किरदार करने में काफी मजा तो आता है।

2013 के बाद से आप लगातार हर साल सिर्फ एक ही प्रोजेक्ट में दिखे। कोई खास वजह?
5-6 साल तो मैं कपिल शर्मा के शो में ही व्यस्त रहा। ऐसे में दूसरे प्रोजेक्ट्स करने का टाइम भी नहीं रहा। उसी में बीच-बीच में कुछ समय मिलता रहा तो फिल्में भी कर लेता था। फिर जब कोई प्रोजेक्ट मिलता है, उसे पढ़कर लगता है कि इसे करने में मजा आएगा तो फिर उसी के लिए समय निकालता हूं। बाकी प्रोजेक्ट क्या और कैसे आ रहे हैं उस पर भी निर्भर करता है। अगर एक साल में 5 अच्छे प्रोजेक्ट मिले तो सभी कर लूंगा।

आप इतने लंबे समय से इंडस्ट्री में क्या लगता है सही ड्यू मिला है आपको फिल्मों में?
मुझे लगता है कि मेरी उम्मीद से अधिक ड्यू मुझे मिला है। मेरा मानना है कि हर चीज की एक जर्नी होती है। अगर शुरुआत थोड़ा स्लो फेज भी रहा है तो टाइम भी लगा कुछ हासिल करने में। मैंने तो उस समय को भी एंजॉय किया जब काम नहीं था या कम था। मुझे अंदर से लगता था कि ये टाइम दोबारा नहीं मिलेगा तो मजा कर लो। फिर जब बिजी हो गया तो उस फेज का भी खूब आनंद लिया। अब मैं अपनी पसंद से काम करता हूं जो मुझे अच्छा लगता है। मैं खुद को बहुत लकी भी मानता हूं कि अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला। आगे मेरी तमन्ना है कि अलग-अलग तरह के किरदार करूं, अलग-अलग तरीके से करूं।

क्या लगता है कि वेब सीरीज में आपको ज्यादा तवज्जो मिल रही है?
वेब सीरीज में अच्छा स्क्रीन स्पेस तो मिला है। ऐसा भी नहीं है कि मुझे वेब स्पेस में कॉमिक इमेज से हटकर कुछ करना है। मैं अपनी कॉमिक इमेज से खुश हूं। वो तो मैं लकी हूं कि मुझे अलग-अलग तरह का काम करने का मौका मिल गया। उन डायरेक्टर्स का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे अलग तरह से यूज किया। मुझे खुशी है इस बात की।

आपको पर्सनली कॉमिक एक्टर के टैग से कोई प्रॉब्लम तो नहीं?
यहां बात सिर्फ जॉनर की नहीं है। एक अच्छी स्क्रिप्ट होनी चाहिए। कोई भी जॉनर हो मैं करना चाहूंगा। मान लीजिए एक कॉमेडी स्क्रिप्ट है जिसकी कहानी बेहतरीन और दूसरी तरफ एक दूसरे जॉनर की स्क्रिप्ट जो एवरेज है तो मैं कॉमेडी ही करूंगा। जिसकी स्क्रिप्ट अच्छी हो, किरदार अच्छा हो वह करूंगा।

ऐसा क्या है इस फील्ड में जो अभी तक आपने एक्सप्लोर नहीं किया है?
​​​​​​​
मैंने तो जितना करना था उससे ज्यादा ही एक्सप्लोर किया है। मुझे एक्टिंग के अलावा और कुछ आता ही नहीं है। मैं और किसी फील्ड में हाथ नहीं आजमाता। मुझे सिर्फ एक्टिंग में ही आनंद आता है। मैं राइटिंग या डायरेक्शन या और किसी काम को कर ही नहीं सकता। मेरा इन चीजों में कोई अनुभव भी नहीं है और रुचि भी नहीं है। करिअर में बेस्ट धीरे-धीरे आना बाकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
 24 September 2026
लेखक नीरज पांडे ने जमुई में छेड़छाड़ और 'मॉरल पुलिसिंग' की घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था का बचाव करने पर बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर पर नाराजगी जताई है।…
 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
Advt.