मुझे नहीं पता कि धोनी कब रिटायर होंगे:CSK के CEO बोले- जवाब सिर्फ माही ही दे सकते हैं, उम्मीद है कि अगला सीजन खेलेंगे

Updated on 24-05-2024 01:24 PM

एमएस धोनी के IPL से रिटायरमेंट की अटकलों के बीच CSK के CEO कासी विश्वनाथन ने कहा, मुझे नहीं पता कि धोनी कब रिटायर होंगे। विश्वनाथन ने CSK के यूट्यूब चैनल पर सवाल के जवाब में कहा, यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब केवल धोनी ही दे सकते हैं। हमारे लिए सवाल, हमने हमेशा धोनी के लिए गए निर्णयों का सम्मान किया है, हमने इसे उन पर छोड़ दिया है।

विश्वनाथन आगे बोले, जैसा कि आप सभी जानते हैं, उन्होंने हमेशा अपने फैसले लिए हैं और उचित समय पर इसकी घोषणा की है। हमें उम्मीद है कि जब भी वह निर्णय लेंगे, हमें निर्णय मिलेगा, लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि वह अगले साल CSK के लिए उपलब्ध होंगे।

धोनी ने सीजन में 220.54 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए
धोनी ने मौजूदा सीजन के 14 मैचों में 161 रन बनाए। उन्होंने 220.54 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। धोनी ने सीजन में 14 चौके और 13 छक्के जमाए।

फ्लेमिंग भारत के कोच नहीं बनेंगे - विश्वनाथन
शो मे पूछा गया कि क्या CSK के लिए लंबे समय तक कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग भारत के कोच बनेंगे। इसपर विश्वनाथन बोले, मुझे नहीं लगता कि फ्लेमिंग अभी यह जॉब लेंगे।

उन्होंने कहा, यह उनके बस की बात नहीं है क्योंकि उन्हें साल में नौ-दस महीने कोचिंग में शामिल होना पसंद नहीं है। विश्वनाथन आगे बोले, मैंने मजाक में स्टीफन से पूछा, 'क्या आपने भारतीय कोचिंग असाइनमेंट के लिए आवेदन किया है? स्टीफन बस हंसे और कहा,'क्या आप चाहते हैं कि मैं ऐसा करूं?'

रिटेंशन पॉलिसी पर चर्चा नहीं- विश्वनाथन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL टीमों के मालिकों के साथ पिछले महीने एक बैठक बुलाई थी। मीटिंग में इस साल होने वाले मेगा ऑक्शन और प्लेयर रिटेंशन नंबर पर चर्चा हुई। इस साल होने वाले मेगा ऑक्शन में रिटेन किए गए खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इस पर IPL टीम मालिकों के अलग-अलग विचार हैं।

इसपर विश्वनाथ बोले, यह बहुत जल्दी है क्योंकि हमने अभी भी BCCI से इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। उम्मीद करते है कि BCCIजल्द इसके बारे में बताएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.