'मुझे नहीं लगता कि मैंने सब कुछ हासिल कर लिया' गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने बताया अपना अगला टारगेट

Updated on 29-08-2023 02:27 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतते वाले नीरज चोपड़ा ने साबित कर दिया है कि वो भारत के 'अब तक के सर्वश्रेष्ठ एथलीट' में से एक हैं। नीरज के अंदर ऊंचाइयों को छूने के लिए धैर्य, दृढ़ता, त्याग की जन्मजात क्षमता से है। नीरज के बारे में ये तो सभी जानते हैं कि उन्होंने शुरुआत में यूट्यूब पर जैवलिन एथलीट जैन जेलेजनी के वीडियो देखकर भाला फेंकना सीखा। इस खेल के लिए नीरज को जैन जेलेजनी से ही प्रेरणा मिली। उन्होंने तीन बार के ओलंपिक और विश्व चैंपियन जेलेजनी के भाला फेंकने के वीडियो देखने में घंटों बिताए। पिछले साल नीरज ने अपने बचपन के आदर्श से मुलाकात की और उनसे लंबी बातचीत की। दोनों में एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान है। जेलेजनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि नीरज ओलंपिक और वर्ल्ड लेवल पर कई पदक जीतेंगे।

रविवार को बुडापेस्ट में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड (स्वर्ण) मेडल जीत लिया। पिछले साल ही नीरज ने सिल्वर (रजत) मेडल के जीता था। ये नीरज का दूसरा वर्ल्ड मेडल था। इतनी सफलता हासिल करने के बावजूद नीरज के अंदर अभी पदकों का और भूख हैं। वो इसे छिपा कर नहीं रखते हैं।

नीरज के अंदर मेडल की 'भूख'इस बारे में जब जैवलिन एथलीट नीरज चोपड़ा से बात की तो उन्होंने कहा, 'एक कहावत है कि भाला फेंकने वालों की कोई लास्ट लाइन नहीं होती है। सबसे अच्छी बात यह है कि हमारे पास हमारा भाला है। हम हमेशा खुद को आगे बढ़ा सकते हैं। मैंने भले ही बहुत सारे पदक जीते हों, लेकिन प्रेरणा आगे और आगे भाला फेंकने की है।' चोपड़ा ने रविवार को गोल्ड मेडल जीतने के बाद बुडापेस्ट से जूम कॉल पर मीडिया के सदस्यों से बात करते हुए अपने आगे के प्लान के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, 'ये पदक जीतकर मुझे यह नहीं सोचना चाहिए कि मैंने सब कुछ हासिल कर लिया है। मैं और अधिक पदक जीतने और अपने देश के लिए और अधिक सम्मान लाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। मुझे पदकों की और भूख लगी है।' बता दें, नीरज के लिए जो एक उपलब्धि बची है, वह है प्रतिष्ठित 90 मीटर का आंकड़ा पार करना। 90 मीटर थ्रो करने की बात पिछले दो-तीन साल से चल रही है। नीरज ने जोर देकर कहा कि वो एक दिन इस रिकोर्ड को भी पार कर लेंगे।

एक दिन 90 मीटर भी भाला फेंकूंगा : नीरज चोपड़ाएथलीट नीरज ने कहा, 'मैं पिछले दो वर्षों से बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। इस साल मैंने सोचा कि मैं 90 मीटर फेंकूंगा। मेरे दूसरे थ्रो (88.17 m के लिए) के बाद मुझे लगा कि मैं आज 90 मीटर को पार कर सकता हूं, लेकिन नहीं हो पाया।' उन्होंने कहा कि मुझे सीजन की शुरुआत में ग्रोइन की चोट लगी थी। इस चोट ने समस्याएं पैदा कर दीं। मैंने पिछले साल 90 मीटर के बहुत करीब थ्रो किया था। उन्होंने कहा कि 'एक दिन में 90 मीटर थ्रो भी फेंकूंगा। ये दिन भी आएगा, लेकिन पता नहीं कब आएगा। मैं इसके बारे में सोचने का दबाव नहीं लेता हूं।

उन्होंने कहा, 'मेरे लिए और देश के लिए जो अधिक महत्वपूर्ण है, वह पदक है। मैं निरंतरता को अधिक महत्व देता हूं। इससे बड़ी चैंपियनशिप में आत्मविश्वास मिलता है। जब मैं 90 मीटर तक पहुंच जाऊंगा, तो मैं फिर से कोशिश करूंगा और निरंतरता बनाए रखूं। मैं इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं।'

वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए ओलंपिक से भी बड़ा: नीरजनीरज के लिए विश्व चैंपियन बनना एक सपना था क्योंकि ये चैंपियनशिप ओलंपिक से भी कठिन है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक स्वर्ण बहुत खास था, लेकिन विश्व चैंपियनशिप में जीतना बहुत बड़ा है। बता दें, नीरज ने फाइनल में अन्य दो भारतीयों- किशोर जेना और डी. पी. मनु की तारीफ की। दोनों ने बड़े मंच पर प्रभावित किया। जेना 84.77 m (उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ) के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि मनु अपने सर्वश्रेष्ठ 84.14 m के साथ छठे स्थान पर रहे।

किशोर जेना और डी. पी. मनु का भी असाधारण प्रदर्शन: चोपड़ाजैवलिन एथलीट नीरज चोपड़ा ने कहा, 'फाइनल के बारे में अच्छी बात यह थी कि न केवल मैं जीता, बल्कि दो अन्य भारतीय भी थे, जिन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। मैं किशोर जेना के लिए वास्तव में खुश हूं। उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यहां तक कि डी. पी. मनु ने भी असाधारण प्रदर्शन किया। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है कि दोनों शीर्ष छह में रहें। इतनी बड़ी प्रतियोगिता में उन दोनों ने कोई घबराहट नहीं दिखाई और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। इससे हमें उम्मीद है कि हम अगले साल के ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'


उन्होंने कहा कि इस स्तर की प्रतियोगिता में इस तरह के प्रदर्शन के बाद भारत में मोंडो ट्रैक तैयार करने के बारे में आदिल (सुमरिवाला) सर (भारतीय एथलेटिक महासंघ के अध्यक्ष) से मैं बात कर रहा था। बता दें, मोंडो ट्रैक एक ट्रेडमार्क सिंथेटिक ट्रैक होता है, जिसका उपयोग ट्रैक और फील्ड एथलेटिक्स के लिए किया जाता है। यह मोंडो वर्ल्ड वाइड की ओर से विकसित किया गया है, जो ट्रैक और फील्ड सरफेसिंग तैयार करने के मामले से सबसे अच्छे माने जाते हैं।

घर पर हमारे बीच हमेशा भारत-पाकिस्तान वाली बात होती: नीरजरविवार को सिल्वर मेडल जीतने वाले पाकिस्तानी थ्रोअर अरशद नदीम के साथ अपनी 'प्रतिस्पर्धा' के बारे में नीरज ने कहा कि जब वह ट्रैक पर उतरते हैं तो नदीम को अपने प्रतिद्वंद्वी के रूप में नहीं सोचते हैं। उन्होंने कहा कि 'दोनों देशों में इसे भारत-पाक प्रतिस्पर्धा की तरह बनाया जा रहा है। किसी प्रतियोगिता से पहले, मैं मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करता, लेकिन आज जब मैंने इसे खोला तो मैंने हर जगह भारत बनाम पाकिस्तान देखा। यह बिल्कुल ठीक है। घर पर हमारे बीच हमेशा भारत-पाकिस्तान वाली बात होती हैं। यह अच्छी सुर्खियां बनती है, लेकिन वैश्विक आयोजनों में हमें हर प्रतियोगी पर ध्यान केंद्रित करना होता है। अगर आप यूरोपीय एथलीटों को देखें, तो वे बहुत अच्छे हैं। वे कभी भी, कुछ भी कर सकते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.