'मुझे नहीं लगता हम साथ काम कर सकते हैं...', संजय लीला भंसाली ने फरदीन खान को कर दिया था रिजेक्ट, यह थी वजह

Updated on 26-04-2024 02:37 PM
फरदीन खान करीब 12 साल बाद संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' से फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में वह लीड किरदारों में से एक वली मोहम्मद का रोल निभा रहे हैं। 'हीरामंडी' के ट्रेलर में फरदीन खान की खूब तारीफ हुई, और फैंस भी काफी क्रेजी हैं। फरदीन भी संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर के साथ काम करके बेहद एक्साइटेड हैं। लेकिन भंसाली ने कभी फरदीन खान के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। यह 2000 के आसपास की बात है, जिसका किस्सा फरदीन खान ने सुनाया है।

Fardeen Khan ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह 2000s Sanjay Leela Bhansali से काम मांगने गए थे, तो डायरेक्टर ने इनकार कर दिया था और कहा था कि एक्टर में पैशन की कमी है। लेकिन जब फरदीन को यह बताया गया कि साल 2005 में 'ब्लैक' में उनके लिए संजय लीला भंसाली ने एक छोटा सा रोल लिखा था, तो एक्टर हैरान थे। हालांकि, किसी वजह से बात नहीं बन पाई थी।

फरदीन खान को संजय लीला भंसाली ने यह कहकर किया था रिजेक्ट

फरदीन खान ने इस बारे में कहा, 'यह तो मेरे लिए न्यूज है। पता नहीं, मैं इस पर क्या बोलूं। चलिए आपको एक स्टोरी बताता हूं, जो मैंने संजय सर को तब याद दिलाई, जब हाल ही वली मोहम्मद के किरदार के लिए मिलने गया। मैं 2000s की शुरुआत में उनके ऑफिस गया था। मैं उनके साथ काम करना चाहता था और इसी तलाश में वहां गया था। वह (संजय लीला भंसाली) मुझसे मिले और हमने बैठकर करीब 10-15 मिनट तक बात की। फिर उन्होंने मुझसे कहा कि फरदीन मुझे नहीं लगता कि हम साथ काम कर सकते हैं क्योंकि मुझे तुम्हारी आंखों में फायर नजर नहीं आता।'

फरदीन को लगा था बहुत बुरा

फरदीन खान ने आगे बताया, 'उस समय निश्चित रूप से यह बहुत क्रूरता भरा लगा था, और इस बार मैंने उनसे कहा कि भले ही वह उस समय क्रूर लगा हो, पर मैं यही सुनना चाहता था। बल्कि मुझे सुनने की जरूरत थी। मैंने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने मुझे 'ब्लैक' में कास्ट करने की इच्छा के बारे में कभी नहीं बताया। मैं यह पहली बार सुन रहा हूं। लेकिन उनके जैसे मास्टर के साथ काम करने का मौका मिला, इसके लिए मैं बेहद आभारी हूं। यह सीखने का एक अद्भुत अनुभव रहा है।'

'हीरामंडी' में फरदीन को ऐसे मिला रोल

एक अन्य इंटरव्यू में फरदीन खान ने बताया कि 'हीरामंडी' में उन्हें बिना किसी ऑडिशन के रोल मिला। फरदीन ने बताया कि वह एक इवेंट में हिस्सा लेने गए थे, जहां कास्टिंग डायरेक्टर श्रुति महाजन की नजर उन पर पड़ी और सोचा कि यह वली के किरदार के लिए एकदम फिट हैं। फिर उन्होंने एक्टर से संजय लीला भंसाली और उनकी टीम से मिलने को कहा। फरदीन खान जब संजय लीला भंसाली से मिलने पहुंचे, तो उन्होंने एक्टर को एक नजर देखा क्योंकि पहले भी मिल चुके थे। और फिर चले गए। बाद में फरदीन खान का लुक टेस्ट किया गया और रोल मिल गया। 'हीरामंडी' 1 मई को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, शर्मिन सहगल, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और रिचा चड्ढा भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.