'मैं कुछ भी नहीं बनना चाहता', I.N.D.I.A. का कन्वीनर बनने के सवाल पर सीएम नीतीश की दो टूक

Updated on 28-08-2023 01:01 PM
पटना: 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता की कवायद को लेकर अहम रोल निभाने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने दो टूक कहा कि मैं कुछ भी नहीं बनना चाहता, ये बात मैं आपको बार-बार कहता आया हूं। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं। मुख्यमंत्री से जब विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. का संयोजक बनाए जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने ये जवाब दिया। इससे एक दिन पहले भी उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही थीं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि वो मुंबई में विपक्षी एकता की बैठक में हिस्सा लेने जाएंगे।


नीतीश कुमार क्या बनेंगे I.N.D.I.A. के संयोजक?

नीतीश कुमार को लेकर लगातार ऐसी खबरें आ रही कि उन्हें विपक्षी गठबंधन INDIA का संयोजक बनाया जा सकता है। हालांकि, पिछले दिनों आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने इसे लेकर एक कमेंट किया जिसे लेकर सस्पेंस गहरा गया। लालू यादव ने इंडिया गठबंधन के कन्वीनर को लेकर सीधे तौर पर नीतीश कुमार का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि चार-पांच राज्यों को मिलाकर एक संयोजक बनाया जाएगा।


मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं- नीतीश

लालू यादव के इस कमेंट और मुंबई में विपक्षी एकता की अगली बैठक से पहले लगातार इस मुद्दे पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच नीतीश कुमार से सोमवार को एक बार फिर सवाल किया गया कि क्या वो INDIA गठबंधन के संयोजक की भूमिका स्वीकार करेंगे। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि मैं कुछ भी नहीं बनना चाहता, ये बात मैं आपको बार-बार कहता आया हूं। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं।


नीतीश को लेकर क्यों उठ रहे लगातार सवाल

इससे एक दिन पहले नीतीश कुमार ने मुंबई में विपक्षी एकता बैठक में शामिल होने को लेकर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा कि मैं बैठक में हिस्सा लेने जा रहा हूं। मुझे व्यक्तिगत कुछ नहीं चाहिए, मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं। मैं जा रहा हूं, कुछ और पार्टियां भी शामिल होंगी। विपक्षी गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में हैं, जिसमें माना जा रहा नीतीश कुमार 31 अगस्त को शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। इससे पहले विपक्षी दलों की एक बैठक पटना और दूसरी बेंगलुरु में हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.