टिकट बुक किया था फ्लाइट से मुंबई जाने का, बोर्डिंग पास लेने पहुंचे तो बताया 'आपके लिए कार का इंतजाम किया गया है'

Updated on 16-07-2025 01:34 PM
भुज: आप हवाई जहाज से यात्रा का टिकट लेते हैं और एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चलता है कि प्लेन की सभी सीटें फुल हैं। आपको कहा जाता है कि आपके लिए टैक्सी का इंतजाम कर दिया गया है। तो फिर आपको कैसा लगेगा? ऐसा ही कुछ बीते शनिवार को गुजरात के भुज एयरपोर्ट पर कुछ यात्रियों के साथ हुआ।

क्या था वाकया

हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की एक खबर के मुताबिक बीते शनिवार की सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट AI609 भुज से मुंबई के लिए सुबह 8:55 बजे उड़ान भरने वाली थी। कुछ यात्रियों ने चेक-इन करके बोर्डिंग पास भी ले लिया था। लेकिन कुल 13 यात्री फ्लाइट में बोर्ड नहीं कर पाए। कुछ लोगों को तो बोर्डिंग पास ही नहीं मिला। कुछ को बोर्डिंग पास मिला, लेकिन बाद में बताया गया कि फ्लाइट में सीट नहीं है। उनके से कई यात्री कच्छ जिले के दूर-दराज के इलाकों से फ्लाइट पकड़ने आए थे। दरअसल, एयरलाइन ने आखिरी समय में एयरक्राफ्ट में कुछ बदलाव किया था, जिसके कारण यह गड़बड़ हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.