लोकतंत्र की हत्या करने वाले ही पीट रहे ढिंढोरा
यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान किस तरह से विरोधी दल के कार्यकर्ताओं को मारा गया। यह सभी ने देखा, लेकिन इस पर कोई बोलने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल जैसी घटनाएं लोगों की आंख खोल देने वाली हैं। इससे कुछ दिनों पहले ही योगी ने
ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो लोग लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा हैं, ऐसे ही लोग लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटते हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश का भी उदाहरण देते हुए सीएम योगी ने पुरानी सरकारो पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यूपी में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराना एक सपना हुआ करता था।