IPL से मैंने... पाकिस्तान को तोड़ने के बाद डेविड वॉर्नर ने आईपीएल को सराहा, बयान सुन झूम उठेंगे भारतीय

Updated on 21-10-2023 02:52 PM
बेंगलुरु: ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप मैच में पाकिस्तान पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपनी इस सफलता का श्रेय आईपीएल को दिया। उन्होंंने आईपीएल में अपनी पारी को गति देने के कौशल में महारत हासिल की। वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ 124 गेंद पर 163 रन बनाए। उन्होंने अपने सलामी जोड़ीदार मिशेल मार्श के साथ पहले विकेट के लिए 259 रन की साझेदारी की जिससे ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 62 रन से जीता।

वॉर्नर ने मैच के बाद रिपोर्स से कहा,‘मैंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही यह तय कर लिया था कि 50 ओवर काफी लंबा समय होता है। मैं 35 ओवर क्रीज पर टिके रहने का प्रयास करता हूं और उसके बाद अपनी पारी की गति बदलने की कोशिश करता हूं।’ उन्होंने कहा,‘मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट विशेष कर आईपीएल से मैंने ऐसा करना सीखा है। जब मैं सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलता था तो तब मैंने काफी कुछ सीखा।’

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने पहले 50 रन 41 गेंद पर, अगले 50 रन 44 गेंद पर और आखिरी 63 रन केवल 39 गेंद पर बनाए। वार्नर ने कहा,‘टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए आप अपनी पारी की गति आसानी से बदल सकते हैं। इसलिए पहले 10 ओवर में जब दो नई गेंद होती हैं तब आपको उन्हें सम्मान देना होगा। यहां से आप अपने लिए मंच तैयार करते हैं और अगर आप खुद को समय देते हैं तो बड़ी पारी खेल सकते हैं।’

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में लगातार चौथा शतक लगाने के बारे में वॉर्नर ने कहा,‘‘मेरा मानना है कि कभी आप किसी खास टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हैं। कई बार आप अच्छी गेंद को भी बेहतर तरीके से खेलते हैं। लेकिन आपको खुद पर भरोसा होना चाहिए। मैं वास्तव में आंकड़ों पर ध्यान नहीं देता।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.