मैं चिल्लाती रही, कोई बचाने नहीं आया, भाई तड़पकर मर गया...अब किसको राखी बांधेगी ये बहन

Updated on 29-08-2023 01:56 PM
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दसवीं के छात्र की मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। स्कूल में बहन की छेड़खानी का विरोध करने पर झुंड में आए बदमाशों ने सड़क पर छात्र को घेरा। उस पर पटरे से हमला कर लिया। इस हमले के बाद छात्र सड़क पर गिर गया। बदमाश उस पर लगातार हमला करते रहे। छात्र के साथ मौजूद उसकी चचेरी बहन मदद के लिए लोगों को पुकारती रही। हाथ जोड़कर लोगों से अनुरोध करती रही कि उसके भाई को बचा लें। लेकिन, किसी ने भी भाई-बहन की मदद नहीं की। सड़क पर 16 वर्षीय दसवीं के छात्र को हमलावर तब तक पीटते रहे, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। उसके बदन से खून निकल रहा था। अचेत अवस्था में था। लड़की अपने परिजनों को जानकारी दे रही थी। लोगों से भाई को अस्पताल पहुंचाने का अनुरोध कर रही थी, किसी ने उसकी पुकार नहीं सुनी। लड़की ने जब उस दृश्य को याद किया तो उसकी आंखों से आंसू और आक्रोश दोनों बह रहे थे। रक्षाबंधन से पहले भाई का जाना बहन के लिए दिल तोड़ने वाला है। अब वह किसको राखी बांधेगी? यह सवाल हर कोई कर रहा है।


छात्रा का हाथ पकड़ कर खींचने का हुआ प्रयास

मृतक छात्र की बहन ने भाई के साथ मारपीट की घटना के बारे में बताया। उसने कहा कि सोमवार को दोपहर बाद स्कूल बंद होने पर हम दोनों घर जा रहे थे। हमलोग जैसे ही तुर्कपुरवा मोहल्ले में पहुंचे थे कि हमारे स्कूल में पढ़ने वाले इस गांव के छात्रों ने हमारा हाथ पकड़ लिया। हमें खींचने की कोशिश की गई। मैं चिल्ला रही थी। इसी दौरान हमारा भाई उन मनचलों से भिड़ गया। इसके बाद उन लोगों ने हमारे भाई पर हमला कर दिया। वे पटरे से मारते रहे। उसके सिर पर पटरा मारा। इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके पूरे बदन से खून निकल रहा था। लड़की ने कहा कि मैं चिल्लाती रही, कोई मदद करने नहीं आया। मेरे भाई को अधमरा छोड़कर हमें धमकी देते हुए वे लोग वहां से चले गए।

सूचना पर पहुंचे पहुंचे परिजन


छात्रा ने कहा कि मेरा भाई सड़क पर पड़ा तड़प रहा था। मैं असहाय खड़ी उसे देख रही थी। लोगों से मदद मांगती रही, लेकिन कोई मदद करने नहीं आया। परिजनों को सूचना मिली तो वे लोग वहां आए। भाई को लेकर वे लोग प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। सिर पर हमले के कारण मौके पर ही छात्र की मौत हो गई थी। छात्रा की आंखों से आंसू सूख नहीं रहे हैं। भाई को अपने सामने मरता देखकर उसके दुख और आक्रोश का ठिकाना नहीं है। छात्र परमानंद इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता था।

छात्र की मौत के बाद लोगों ने खीरी मोड़ को करीब 9 घंटे तक जाम रखा। कमिश्नर और डीएम के कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने 9 घंटे के बाद जाम को तोड़ा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.