प्रधानमंत्री का गांव संभालता हूं, कलेक्टर के साथ मेरा मेलजोल है

Updated on 28-07-2023 01:24 PM
इंदौर। कीमती कारों में घूमने वाला अब हवालात में पसीना पोंछ रहा है। जो कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दोस्त बता रहा था, वह अब सिपाहियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहा था। पुलिसकर्मी उसे धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लाए थे।

हाई प्रोफाइल ठग का नाम रवींद्र पिल्लई निवासी कृष्णकुंज कालोनी (करोल बाग के पास) है। तीन दिन पूर्व ही जयप्रकाश सिंह सेंगर ने एफआइआर दर्ज करवाई थी। रवींद्र का संध्या दीप केयर फाउंडेशन नाम से एनजीओ है। वह महंगी कारों में घूमता है। कुछ दिनों पूर्व उसने प्रोपर्टी ब्रोकर जयप्रकाश सिंह सेंगर से लाखों रुपये ठग लिए।

पिल्लई ने सेंगर से कहा कि उसको 10 से 15 करोड़ रुपये कीमती स्कूल चाहिए। शुरुआत घाटाबिल्लौद स्थित दिलीपसिंह परिहार के स्कूल से हुई। इसके बाद मालवा कालेज की बात की। कालेज की कीमत एक हजार करोड़ से ज्यादा थी। बाद में भोपाल के यूटिलिट कालेज को देखा। पिल्लई खुद को प्रधानमंत्री मोदी का करीबी बताने लगा।

जाली दस्तावेज बताए और कहा कि बनारस का एक गांव प्रधानमंत्री ने गोद ले लिया है। उसे विकसित करने का जिम्मा उसके पास है। कलेक्टर का पत्र दिखाते हुए कहा वह तो संस्था में सदस्य है। आरोपित ने बड़ी-बड़ी बातें की और सेंगर से लाखों रुपये ले लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.