'चुनौति‍यों के बारे में कभी नहीं सोचा...' रणवीर अल्लाहबादिया का 'लेटेंट' विवाद के बाद पहला पॉडकास्ट, छलका दर्द

Updated on 01-04-2025 01:55 PM
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने 31 मार्च 2025, सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी किया है। इसमें वो बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे का इंटरव्यू लेते दिख रहे हैं। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में हुए विवाद के बाद ये उनका पहला वीडियो है। फैंस ने भी उनके कमबैक का जोरदार स्वागत किया है।
Ranveer Allahbadia के यूट्यूब चैनल के 10.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने अपना इंटरव्यू वीडियो अपलोड किया और कैप्शन में लिखा- पहला नया पॉडकास्ट यहाँ है - बौद्ध भिक्षु के साथ दिल से दिल की बातचीत। पालगा रिनपोछे। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो पर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद में घिरे रणवीर ने करीब सवा महीने बाद अपना पॉडकास्ट जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने जिंदगी की चैलेंजिंग रिएलिटी का भी जिक्र किया।
पॉडकास्ट में रणवीर ने उनसे अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें ज्ञान और करुणा के मिलन का वास्तविक अर्थ सिखाया। उन्होंने बौद्ध भिक्षु के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। पालगा रिनपोछे कहते हैं, 'मैं आपके द्वारा कई सालों से किए जा रहे काम के लिए आभारी हूं, जिससे इस मंच के माध्यम से लाखों लोगों को फायदा हुआ है। कई ज्ञानी लोगों ने इंटरनेट, यूट्यूब, ऐप्स और स्पॉटिफाई के माध्यम से अपनी विशेषज्ञता दूसरों के साथ शेयर की है। मैं हमेशा प्रार्थना करूंगा कि आप यह महान कार्य करते रहें, न केवल शिक्षा बल्कि लोगों को प्रेरणा भी दें। साथ ही, ज्ञान का प्रसार करते रहें। आजकल लोगों के पास ज्ञान तो बहुत है, लेकिन उनमें प्रेरणा की कमी है। आपका मंच इस संबंध में बहुत मददगार रहा है। मैं आपसे इस अच्छे काम को जारी रखने का अनुरोध करता हूं।'

रणवीर ने अपनी मुश्किलों का किया जिक्र

रणवीर ने कहा, 'हम अपने जीवन में पहले भी दो बार मिल चुके हैं, सर, और आप हमेशा ऐसे समय में सामने आए हैं जब मैं मुश्किलों का सामना कर रहा था। जब मेरी वास्तविकता एक कठिन परिस्थिति का सामना कर रही होती है...आज, मैं एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा हूं, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उसका सामना करूंगा, इसलिए मैं बहुत आभारी हूं। धन्यवाद, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।'

रणवीर को लोगों की नाराजगी का करना पड़ा था सामना

कॉमेडियन समय रैना के शो में रणवीर मेहमान बनकर पहुंचे थे। उन्होंने एक कंटेस्टेंट्स से पैरेंट्स को लेकर भद्दा सवाल पूछा, जिसपर बवाल मच गया। केस दर्ज हुए। रणवीर ने दो बार माफी भी मांगी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.