मैंने कहा था कि पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा, प्रफुल्ल हिंगे का खुद पर कॉन्फिडेंस तो देखिए
Updated on
14-04-2026 01:47 PM
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 21वें मैच को अपने नाम किया। इस टीम ने सोमवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया। इसी के साथ लगातार चार मुकाबलों से चला आ रहा आरआर की जीत का सिलसिला भी टूट गया। हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में तीन विकेट लिए। उन्होंने मुकाबले में 4 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
प्रफुल्ल ने डेब्यू के बार में लिखकर रखा था
प्रफुल्ल हिंगे आईपीएल की पारी के पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले बॉलर बन गए हैं। प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद उन्होंने कहा, 'मैंने (यादगार डेब्यू) इसके बारे में सोचा था। पिछले साल मैंने कहीं लिखा था कि जब भी मैं अपना पहला मैच खेलूंगा, तो मैं पक्का चार या पांच विकेट लूंगा। मैं पावरप्ले में जितना हो सके, उतना हावी होना चाहता था। मुझे मेनिफेस्टेशन पर यकीन है। दूसरों के बारे में तो मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे जरूर यकीन है।'
भरोसा था वैभव को पहली गेंद पर आउट करेंगे
प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी के विकेट को अपना फेवरेट बताया। उन्होंने कहा- सबसे बेहतरीन विकेट सूर्यवंशी का था, क्योंकि वह फॉर्म में है। मैंने पहले ही कुछ लोगों से कह दिया था कि मैं उन्हें पहली ही गेंद पर आउट कर दूंगा, चाहे बाउंसर से या किसी और तरीके से। मुझे बस पहली गेंद पर उनका विकेट चाहिए था। वही मेरा प्लान था।
परिवार को समर्पित किया प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
प्रफुल्ल हिंगे ने अपने परिवार को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड समर्पित किया। उन्होंने कहा- मैंने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उस समय तो मुझे यह भी नहीं पता था कि लेदर-बॉल क्रिकेट क्या होता है। जब मैं 13 साल का था, तो मैंने अपने पिता से कहा कि मैं किसी क्लब में शामिल होना चाहता हूं। उन्होंने एक-दो बार मना कर दिया, यह कहते हुए कि मैं अभी बहुत छोटा हूं। लेकिन किसी तरह, वहीं से सब कुछ शुरू हुआ। उसके बाद मैं बस खेलता ही रहा। आज इस मुकाम पर खड़े होकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं यह अवॉर्ड अपने परिवार को समर्पित करना चाहता हूँ।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…