मैं भजन गाता हूं, इससे हिंदू थोड़ी हो गया; महबूबा मुफ्ती के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला

Updated on 21-09-2022 05:40 PM

जम्मू कश्मीर के स्कूलों में राष्ट्रीय और सांप्रदायिक एकता का गीत कहे जाने वाले 'रघुपति राघव राजा राम' गाने को लेकर विवाद जारी है। इस गीत को सांप्रदायिक करार देते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि केंद्र सरकार कश्मीर में अधिकारों को छीनने के बाद अब हिंदुत्व का अजेंडा थोप रही है। वहीं मोदी सरकार के आलोचकों में शामिल रहे फारूक अब्दुल्ला ने इस मामले में महबूबा मुफ्ती से अलग राय रखी है। अब्दुल्ला ने पूछा है कि आखिर भजन गाने गलत क्या है। उन्होंने कहा कि मैं खुद भी भजन गाता हूं और इससे हिंदू नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और यहां कोई हिंदू अजमेर दरगाह जाने से मुसलमान नहीं हो जाता।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम लोग दो राष्ट्र सिद्धांत में यकीन नहीं रखते। राज्य के पूर्व सीएम ने कहा कि मैं खुद भी भजन गाता हूं। अगर मैं भजन गाता हूं तो फिर इसमें गलत क्या है। अगर हिंदू अजमेर की दरगाह पर जाता है तो क्या वह मुसलमान बन जाएगा? दरअसल महबूबा मुफ्ती ने रघुपति राघव राजा राम भजन के एक हिस्से को ट्वीट करते हुए कहा था कि यह हिंदुत्व के अजेंडे को थोपने की कोशिश है। हालांकि महबूबा मुफ्ती के बयान पर भाजपा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह झूठ फैला रही हैं और सिर्फ एक लाइन को ही शेयर किया गया है।

महबूबा मुफ्ती ने लिखा था, 'धार्मिक विद्वान जेल में हैं। जामा मस्जिद को बंद कर दिया गया और अब स्कूल के बच्चे हिंदू भजन गा रहे हैं। इससे भारत सरकार का हिंदुत्व का असली अजेंडा उजागर होता है। यदि कोई ऐसा नहीं करता है तो फिर उसके खिलाफ पब्लिक सिक्योरिटी ऐक्ट और यूएपीए के तहत केस दर्ज होते हैं। बदलता जम्मू-कश्मीर के नाम पर हम यही कीमत चुका रहे हैं।' गौरतलब है कि स्कूलों में महात्मा गांधी की 153वीं जयंती से पहले पर इस गीत को गाने का आदेश दिया गया है। यह गीत महात्मा गांधी अकसर गुनगुनाते थे और उनकी सभाओं में भी यह गाया जाता था। ईश्वर, अल्लाह तेरो नाम जैसी इसकी पंक्तियों को सांप्रदायिक एकता के लिए अहम माना जाता रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.