मैं तो सीएम की कुर्सी छोड़ना चाहता हूं... चुनाव से पहले अशोक गहलोत ने क्या संदेश दिया?

Updated on 20-10-2023 02:00 PM
जयपुर: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब केवल एक महीने का ही वक्त बचा है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को बयान दिया कि 'मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन यह पद मुझे छोड़ नहीं रहा है। और शायद छोड़ेगा भी नहीं।' इसके साथ ही सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि कांग्रेस अलाकमान का जो भी फैसला होगा, वह सबको स्वीकार होगा। गहलोत ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि कांग्रेस आलाकमान और गांधी परिवार ने उन्हें तीन बार मुख्यमंत्री बनाकर उन पर इतना विश्वास किया है तो इसकी कोई तो वजह होगी।

'भूलो और माफ करो' की नीति पर अमल किया: गहलोत

वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ मतभेदों पर गहलोत ने कहा कि उन्होंने 'भूलो और माफ करो' की नीति पर अमल किया है। 2020 में पायलट के साथ जिन विधायकों ने बगावत की थी, उनमें से लगभग सभी के टिकट फाइनल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 'मैंने किसी का विरोध नहीं किया है। इससे आप लोग अंदाजा लगा लीजिए कि आपस में हम लोगों के बीच कितना प्यार-मोहब्बत है।'

जीत की संभावना ही उम्मीदवारी का मुख्य आधार: गहलोत

टिकटों के बंटवारे के संदर्भ में गहलोत ने कहा कि जीत की संभावना ही उम्मीदवारी का मुख्य आधार होगा। गहलोत ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष को अपना शत्रु समझते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह भी किया कि वह देश में सामाजिक सुरक्षा का कानून बनाएं।

बीजेपी को क्या मैसेज दे रही है कांग्रेस?

दिल्ली में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का प्रेस कॉन्फ्रेंस करना और यहीं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश की जनता को संदेश देना बहुत कुछ कहता है। विधानसभा चुनाव में यह कहीं न कहीं दोनों दलों की रणनीति के हिसाब से हुआ। कांग्रेस ने अशोक गहलोत से प्रेस कॉन्फ्रेंस करवा कर संदेश देने की कोशिश की अब राजस्थान में सब कुछ ठीक है। सचिन पायलट के साथ अब सीएम गहलोत को भी कोई समस्या नहीं है।

गहलोत ने विधायकों के टिकट काटे जाने से लेकर तमाम मसलों पर ऐसे समय दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जब पार्टी हाई कमान की गहलोत के करीबियों को लेकर नाराजगी की खबरें आ रही थीं। उधर, BJP ने पीएम मोदी की चिट्ठी से फिर मध्य प्रदेश में संदेश दिया कि इस बार उनके चेहरे, काम और राज्य में सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.