मैं डिप्रेशन में था, कृष्ण ने मेरा हाथ थामा... इस्लाम छोड़ पाकिस्तान के शायन अली बने हिंदू, बताया 'घर वापसी'

Updated on 15-06-2023 07:25 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के जाने-माने इन्फ्लुएंसर शायन अली ने सनातन धर्म अपना लिया है। उन्होंने ट्विटर पर इसकी घोषणा कर सभी को चौंका दिया। एक लंबी पोस्ट के साथ शायन ने अपनी फोटो भी शेयर की जिसमें उनके पीछे भारतीय ध्वज भी नजर आ रहा है। फोटो में शायन के माथे पर टीका भी देखा जा सकता है। शायन अली ने अपने ट्विटर बायो में लिखा, 'जन्म से पाकिस्तानी, दिल से हिंदुस्तानी'। उन्होंने इस्लाम त्याग कर सनातन धर्म अपनाने को 'घर वापसी' करार दिया है।


शायन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पिछले 2 साल से अपने पूर्वजों की संस्कृति और जीवन शैली को देखने के बाद, आज मैं आधिकारिक तौर पर 'घर वापसी' की घोषणा कर रहा हूं। मुझ पर भरोसा रखने के लिए ISKCON का धन्यवाद।' उन्होंने लिखा, 'पाकिस्तानी एजेंसियों की प्रताड़ना के कारण 2019 में मुझे पाकिस्तान छोड़ना पड़ा, मैं डिप्रेशन में चला गया और हार मानने वाला था। लेकिन फिर 'कृष्ण' ने मेरा हाथ थाम लिया। अब अपने पूर्वजों को गौरवान्वित करने का समय आ गया है।'

'जल्द जाऊंगा मातृभूमि की ओर'

शायन ने भारत के लिए लिखा, 'मैं बहुत जल्द अपनी मातृभूमि की यात्रा करने वाला हूं, जहां मेरे सभी पूर्वजों का जन्म हुआ था।' उन्होंने लिखा, 'घर तो घर होता है।' शायन अली ने लिखा, 'एक सनातनी होने के नाते मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं किसी भी अन्य धर्म के खिलाफ नफरत का हिस्सा नहीं बनूंगा। मैं आपकी मान्यताओं का सम्मान करता हूं और मैं चाहता हूं कि आप मेरे विश्वासों का सम्मान करें क्योंकि मेरी गीता मुझे हर व्यक्ति का सम्मान करना सिखाती है, चाहे उसका धर्म कोई भी हो!'

'जड़ों में वापस आने पर हो रहा गर्व'

उन्होंने लिखा, 'इस खास दिन पर, मैं उन सभी से माफी मांगना चाहता हूं जिन्हें मैंने अपने पूरे जीवन में जानबूझकर या अनजाने में चोट पहुंचाई है क्योंकि मैं लोगों को चोट पहुंचाकर अपने जीवन की इस खूबसूरत यात्रा की शुरुआत नहीं करना चाहता। आज मुझे अपनी जड़ों में वापस आने पर खुद पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि मेरे पूर्वज भी ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे। आप सभी को प्यार भेज रहा हूं। हरे कृष्ण।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.