मैं होश में नहीं था... नीरज चोपड़ा को पेरिस में गोल्ड नहीं जीत पाने का है अफसोस, छलका दर्द

Updated on 29-09-2024 02:45 PM
नई दिल्ली: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने सोना जीतने की पूरी कोशिश की थी , लेकिन उन्होंने जो प्रयास किया वह पर्याप्त नहीं था। हालांकि, इसके बावजूद नीरज भारत के लिए ट्रैक एंड फील्ड में लगातार दो मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बने। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने रिकॉर्ड तोड़ प्रयास से पहले स्थान पर रहे थे।

नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में पूरी दुनिया को हैरान करते हुए 92.97 मीटर का प्रयास किया था। नदीम के द्वारा तय की गई इस दूरी को कोई भी पार नहीं कर सका। नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 89.45 मीटर दूरी हासिल की थी और वे दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे।

नीरज चोपड़ा ने हाल ही एक खुलासा किया कि जब अरशद ने 90 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंका था तो वह दबाव में आ गए थे। नीरज ने कहा, 'पहला थ्रो एथलीट के माइंडसेट को बहुत प्रभावित करता है। मेरा पहला थ्रो बहुत अच्छा था, लेकिन मैंने फाउल कर दिया। ट्रैक नया होने के कारण मुझे कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। मैंने फाउल से बचने के लिए इसमें समायोजित करने की कोशिश की, लेकिन मैं असफल रहा। मुकाबला काफी कड़ा था।'

उन्होंने कहा, 'नदीम ने अच्छी थ्रो लगाई फिर मेरी दूसरी थ्रो भी अच्छी निकली। उसके बाद क्या हुआ कि कई बार हम कहते हैं ना कि जोश के साथ होश भी रखना चाहिए। तो उस दिन शायद मेरा होश नहीं था। उस दिन मैं जोश में था। बहुत ज्यादा गुस्सा था कि मुझे करना है। लेकिन कहीं न कहीं जो तकनीकी चीजें हैं वो छूट गईं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.