मुझे खाड़ी देश के एक शासक ने बाजवा के षड्यंत्र के बारे में चेताया था, इमरान खान ने किसकी ओर इशारा

Updated on 11-04-2023 09:21 PM
लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि पिछले साल एक खाड़ी देश के शासक ने उन्हें आगाह किया था कि तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा उनकी सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं।पिछले वर्ष पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व में विपक्षी दलों द्वारा संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से खान की सरकार पिछले वर्ष अप्रैल में गिर गई थी। संभावना जताई जा रही है कि इमरान खान का इशारा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की तरफ था। इमरान खान दावा करते हैं कि प्रिंस सलमान के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे हैं। वहीं, पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष भी सलमान को अपने आका के तौर पर देखते हैं और पाकिस्तानी राष्ट्रपति से ज्यादा उनके साथ एक मुलाकात के लिए बेचैन रहते हैं।पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान ने रविवार को पीएमएल-एन के नेतृत्व वाले गठबंधन के एक साल के प्रदर्शन पर श्वेतपत्र जारी किया और इसे देश के इतिहास में सबसे खराब प्रदर्शन करार दिया। इमरान खान ने दावा किया, ''पिछले साल अप्रैल में मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने से पहले, एक खाड़ी देश के शासक ने मुझसे कहा था कि मेरे सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा मेरी सरकार के खिलाफ (पीएमएल-एन और उसके सहयोगियों से) सेवा विस्तार पाने के लिए साजिश रच रहे हैं। बाजवा इस साजिश के मुख्य षड्यंत्रकर्ता थे।''


उन्होंने बाजवा की केवल अपने कार्यकाल के विस्तार के लिए पाकिस्तान को तबाह करने के लिए आलोचना की, जो उन्हें (प्रधानमंत्री) शहबाज शरीफ के वादे के बावजूद नहीं मिल सका। खान ने कहा, ''चीजों से बाद में पता चला कि मेरी सरकार को गिराने की साजिश अमेरिका ने नहीं रची थी। जनरल बाजवा ने अमेरिका में पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी को यह झूठा प्रचार करने का जिम्मा सौंपा था कि जनरल बाजवा अमेरिका समर्थक हैं और इमरान खान अमेरिका विरोधी।''

इमरान खान ने अपनी सरकार गिरने के बाद शुरूआत में अमेरिका पर उनकी सरकार गिराने में भूमिका निभाने का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में उन्होंने जनरल बाजवा को उस 'षड्यंत्र' के लिए जिम्मेदार ठहराया था जिससे उनकी सरकार गिर गई। खान ने खाड़ी के किसी नेता का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने पिछले महीने कहा था कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अभी भी उनके संपर्क में हैं।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार की वर्तमान स्थिति के बारे में बात करते हुए, खान ने कहा कि पीएमएल-एन के नेतृत्व वाली सरकार ने अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है, मुक्त भाषण और मीडिया पर हमला किया है और ''अज्ञात लोगों'' (परोक्ष तौर पर खुफिया एजेंसियों की ओर इशारा करते हुए) के जरिये पाबंदियां लगायी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.