मैं जमुई से ही लड़ूंगा लोकसभा चुनाव' चिराग ने हाजीपुर सीट पर भी खोल दिए पत्ते, टेंशन में चाचा पशुपति पारस

Updated on 11-10-2023 01:26 PM
जमुई: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। सभी राजनीति पार्टियां सीटों पर अपनी दावेदारी ठोंकने लगी हैं। इस बीच, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और जुमई सांसद चिराग पासवान ने बड़ा ऐलान किया है। चिराग पासवान साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी 2024 में जमुई और हाजीपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि वह खुद जमुई से चुनाव लड़ना चाहते हैं। वहीं हाजीपुर सीट पर चिराग ने अपने पत्ते खोलते हुए बताया कि इस सीट पर उनकी पार्टी से कौन प्रत्याशी होगा?

हाजीपुर सीट को लेकर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और चिराग पासवान अपना-अपना दावा ठोक रहे हैं। चिराग के चाचा पशुपति पारस भी अपनी वर्तमान सीट हाजीपुर से ही लोकसभा का चुनाव लड़ने की बात कहते रहे हैं। पशुपति पारस ने बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हाजीपुर में चिराग का क्या है।इस सीट का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनके भाई रामविलास ने ही भेजा था। वो इस सीट को नहीं छोड़ेंगे और यहीं से चुनाव लड़ेंगे।

मैं जुमई को छोड़कर नहीं जाऊंगा: चिराग

अब चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट के लिए ऐसा दांव चला है कि चाचा पशुपति पारस के लिए थोड़ी मुश्किल हो सकती है। दरअसल चिराग ने अपनी मां रीना पासवान को हाजीपुर से चुनाव लड़वाने की बात कही है। जमुई में मीडिया से बात करते हुए चिराग ने कहा कि 'मैं जुमई को छोड़कर नहीं जाऊंगा। यहां की जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया है। मेरा यहां से जुड़ाव है।'

हाजीपुर से मां को लड़वाना चाहता हूं: चिराग

हाजीपुर सीट से कौन चुनाव लड़ेगा? इस पर चिराग पासवान ने कहा कि जहां तक बात हाजीपुर की है तो वहां पर अपनी मां को चुनाव लड़वाना चाहता हूं। बाकी का जो फैसला संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा, उसके आधार पर आगे की रणनीति बनेगी।

चिराग के दांव में मजबूत होगी पार्टी?

चिराग पासवान का जमुई से चुनाव लड़ने का फैसला उनके राजनीतिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। इससे उन्हें बिहार में एक मजबूत आधार बनाने में मदद मिल सकती है। वहीं, रीना पासवान का हाजीपुर से चुनाव लड़ने का फैसला भी चिराग पासवान के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे उन्हें अपने चाचा, पशुपति पारस को चुनौती देने का मौका मिलेगा।

चिराग पासवान के इस ऐलान के बाद बिहार में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में क्या होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.