उस दिन क्रिकेट छोड़ दूंगा... RCB के खिलाड़ी का खुलासा, बताया कब खेल को अलविदा कहेंगे विराट कोहली

Updated on 23-08-2025 04:48 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली ने टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया है। वह अब भारत के लिए खेलने के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। विराट आखिरी बार एक्शन में आईपीएल में नजर आए थे। अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अक्तूबर में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

किंग कोहली अपने करियर के अंतिम दौर में चल रहे हैं। शायद 2027 का वनडे वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो, जिसके बाद वह एकदिवसीय फॉर्मेट से भी रिटायरमेंट लेलें। वहीं अब कोहली के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टीममेट स्वास्तिक चिकारा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कोहली कब तक खेलना पसंद करेंगे।

स्वास्तिक चिकारा ने किया बड़ा खुलासा

20 साल के उत्तर प्रदेश के विस्फोटक बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा ने विराट कोहली के साथ हुई बातचीत का बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने रेवस्पोर्ट्ज से बात करते हुए कहा,' विराट भैया ने कहा था, "जब तक खेलूंगा, जब तक मैं पूरा फिट हूं। ये इम्पेक्ट प्लेयर की तरह नहीं खेलूंगा। मैं शेर की तरह खेलूंगा। मैं पूरे 20 ओवर फील्डिंग करूंगा और फिर बैटिंग करूंगा। जिस दिन मुझे इम्पैक्ट प्लेयर की तरह खेलना पड़ेगा, उस दिन क्रिकेट छोड़ दूंगा।"'

विराट कोहली ने पहली बार जीता आईपीएल

36 साल के विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में अपने करियर की पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में पंजाब किंग्स को सिर्फ 6 रन से हराया था। कोहली ने 18 साल में पहली बार आईपीएल जीता था।

विराट कोहली का करियर

विराट कोहली ने अपने करियर में 123 टेस्ट, 302 वनडे (अब तक) और 125 टी20 मुकाबले खेले हैं। कोहली ने टेस्ट में 9230, वनडे में 14181 और टी20 में 4188 रन बनाए हैं। उनके नाम अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 82 शतक और 143 अर्धशतक हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में 267 मैचों में 8661 रन ठोके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: जब जापान के नागोया में मेंस डबल स्कल्स रोइंग का फाइनल मुकाबला खत्म हुआ और भारत का तिरंगा आसमान में लहराया, तो 2,000 मीटर के वाटर कोर्स पर…
 24 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि कई बार खिलाड़ियों को लंबे…
 24 September 2026
नई दिल्ली: 27 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली भारत बनाम वेस्टइंडीज व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का जमावड़ा तिरुवनंतपुरम में शुरू हो चुका है। 27 साल के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज में कई…
 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
Advt.