गड़ा धन निकालकर बना दूंगा अमीर, ठग लिए 14 लाख:कोरबा में बैंककर्मी को तांत्रिक ने फंसाया

Updated on 24-04-2025 12:22 PM

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खुद को तांत्रिक बताने वाले जालसाज ने सूरजपुर के एक बैंक कर्मचारी को करोड़पति बनाने का झांसा देकर उससे 14.09 लाख रुपए ठग लिए। उसने बैंक कर्मचारी से कहा, वह उसकी जमीन से हंडा (गड़ा धन) निकाल सकता है और तंत्र-मंत्र से वो “सोने का हंडा” बन जाएगा। लेकिन जब हंडा निकाला गया, तो उसमें से निकली सिर्फ मिट्टी।

ये घटना साल 2022 की है। पीड़ित की शिकायत के बाद से आरोपी अब तक फरार था। 2 साल की तलाश के बाद सूरजपुर पुलिस ने इस ठग को कोरबा जिले के नकटीखार से गिरफ्तार कर लिया।

जानिए क्या है पूरी वारदात

सूरजपुर जिले के थाना रमकोला के ग्राम खोंड़ निवासी अभिषेक प्रताप सिंह पेशे से एक बैंक कर्मचारी हैं। जून 2022 में उनकी मुलाकात बैंक में ही विमल सिंह ठाकुर नाम के एक व्यक्ति से हुई। विमल ने उन्हें बताया कि कोरबा जिले के नकटीखार का रहने वाला एक ‘तांत्रिक’ नरेश पटेल विशेष तंत्र विद्या जानता है। वो जमीन से गड़ा हुआ धन (हंडा) निकालकर उसे सोने में बदल सकता है।

अभिषेक जल्द अमीर बनने की लालच में विमल के इस जाल में फंस गया और तंत्र-मंत्र कराने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद विमल, नरेश और अपने एक और साथी मनोज कुमार सूरजपुर पहुंचा। यहां नरेश ने अभिषेक के घर में तंत्र-मंत्र की बात कही।

सोने का हंडा का लालच देकर 14.09 लाख वसूले

नरेश ने अभिषेक के घर में तंत्र-मंत्र किया और जमीन से एक हंडा (मिट्टी का घड़ा) निकाला। फिर उसने कहा, जमीन से निकले इस हंडा को एक कमरे में बंद कर देगा। इस दौरान एक विशेष पूजा होगी, जिसके जरिए यह हंडा सोना में बदल जाएगा।

उस जालसाज ने इस तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर अभिषेक से कुल 14.09 लाख रुपये वसूल लिए गए। अभिषेक को हफ्तों इंतजार कराया, कहा कि प्रक्रिया के बीच हंडा नहीं खोला जा सकता।

जब आखिरकार हंडा खोला गया, तो उसमें सिर्फ मिट्टी निकली। तब अभिषेक को समझ आया कि उसके साथ एक बड़ा धोखा हुआ है।

ठगी होने पर पुलिस में की शिकायत

ठगी का एहसास होते ही अभिषेक ने रमकोला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी नरेश पटेल फरार हो गया था।

सूरजपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी थानों को पुराने मामलों में फरार आरोपियों की तलाश तेज़ करने के निर्देश दिए थे।

थाना प्रभारी विमलेश दुबे के नेतृत्व में एक टीम कोरबा भेजी गई। 20 अप्रैल 2025 को पुलिस ने नकटीखार से नरेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने ठगी की रकम को नकटीखार में मकान बनाने में खर्च कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.