'मैं थूक कर चाटूंगी नहीं...' तेजस्वी प्रकाश पर गुस्से से तमतमाईं अर्चना गौतम, खूब हुई बहस
Updated on
04-02-2025 01:19 PM
टीवी सीरियल 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में खूब सारा ड्रामा चल रहा है। हालिया एपिसोड में फैंस ने देखा कि दीपिका कक्कड़ और निक्की तंबोली का इमोशनल ब्रेकडाउन हो जाता है। वहीं, अर्चना गौतम और उषा नाडकर्णी के बीच भी झगड़े हुए। यहां तक कि गौरव खन्ना और निक्की के बीच भी एक बड़ी बहस हुई। अब आने वाले एपिसोड में दर्शक अर्चना गौतम और तेजस्वी प्रकाश के बीच एक बड़ा विवाद देखेंगे।
चैनल की तरफ से एक नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें सेलिब्रिटी दो अलग-अलग टीमों में फाइव स्टार होटल में खाना पकाने जा रहे हैं। हालांकि, टीमों के चयन के दौरान उनमें से किसी ने भी Archana Gautam को नहीं चुना। फराह खान ने पूछा, 'अर्चना तुम्हें किसी ने नहीं चुना।'
रो पड़ीं अर्चना गौतम
इसके बाद 'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेंट अर्चना फूट-फूटकर रोने लगीं और बोलीं, 'ये अपमानजनक लगता है मैम।' इसके बाद कंटेस्टेंट्स चर्चा करने लगते हैं।
तेजस्वी से हुई बहस
फिर किचन में तेजस्वी ने अर्चना की खिंचाई की। वो बोलीं, 'तुम्हें उन्होंने भी सिलेक्ट नहीं किया था।' इस पर अर्चना ने पलटवार किया, 'मैं थूक के नहीं चाटूंगी तेजस्वी, समझी तुम।' इसके बाद तेजस्वी ने उन्हें चुप कराते हुए कहा, 'स्टॉप'! ये लड़ाई देखकर जज दंग रह गए।
सोमवार से शुक्रवार तक देखिए शो
इस शो को आप सोमवार से शुक्रवार तक रात 8 बजे सोनी टीवी पर देख सकते हैं। इसमें फराह खान, विकास खन्ना और रणवीर बरार जज की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले इस शो में आम जनता कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आती थी, लेकिन इस सीजन में सेलिब्रिटीज को कास्ट किया गया है। इनमें दीपिका कक्कड़, गौरव खन्ना, निक्की तंबोली, तेजस्वी प्रकाश, चंदन प्रभाकर, उषा नाडकर्णी और निक्की तंबोली शामिल हैं।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…