पहले पैसे मैं निकलूंगा : एटीएम में भिड़े 2 युवक, दर्ज हुई FIR...

Updated on 11-04-2024 05:26 PM

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र में एटीएम से पहले पैसे निकालने को लेकर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों युवकों ने एक दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी केअनुसार, श्यामनगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में बुधवार रात को दो युवक के बीच पैसे पहले निकालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों एक दूसरे से मारपीट करने लग गए। इसके बाद श्यामनगर के रहने वाले विनय पांडे ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि, वह बुधवार की रात पैसे निकालने के लिए एटीएम गए हुए थे। वे पैसे निकाल ही रहे थे, तभी निखिल मेघानी नाम का युवक नशे की हालत में आया और उसने पहले पैसे निकालने को लेकर विवाद किया।

विवाद इतना बढ़ा कि, निखिल ने युवक के गर्दन पर नाखूनों से हमला कर दिया। इसके बाद निखिल मेघानी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि, पैसे निकाल रहा था, तभी विनय पांडेय ने मेरा पैसा फंस गया है बोला। फिर उसने लेट हो रहा है, कहते हुए अश्लील गाली देनी शुरू कर दी। दोनों के बीच विवाद बढ़ा, तो विनय ने मुक्के से मारते हुए निखिल का सिर फोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवक का एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गए है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.