'5 छक्के तो नहीं खाऊंगा', अक्षर पटेल इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल ओवर डालने को थे तैयार, फिर क्या हुआ?
Updated on
06-03-2026 03:18 PM
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद भी भारत यह मुकाबला सिर्फ 7 रन से जीता। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की, लेकिन फिर भी वे अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाए। अब टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है, जहां उनका सामना न्यूजीलैंड से होगा।
भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 1 विकेट तो लिया ही इसके अलावा कुछ अच्छे कैच लपके, जिन्होंने मैच का रुख पलट दिया। वहीं मैच के बाद अक्षर पटेल ने ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा कि वह आखिरी ओवर डालने को भी तैयार थे।
5 छक्के तो नहीं खाऊंगा- अक्षर पटेल
इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 30 रन की जरूरत थी। भारत के लिए फाइनल ओवर ऑलराउंडर शिवम दुबे डालने आए थे, जिन्होंने 22 रन खर्च किए। हालांकि अक्षर पटेल ने मैच के बाद खुलासा किया कि वह 20वां ओवर डालने के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा, 'मैं रेडी था। मैं लॉन्ग ऑफ पे खड़ा था और रेडी था और बॉलिंग प्रैक्टिस भी कर रहा था। 30 रन तो बहुत, 5 छक्के तो नहीं खाऊंगा यह पता था।' कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर डालने के लिए स्पिनर से ज्यादा मीडियम पेसर पर भरोसा जताया था। पटेल ने अपने 3 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट लिया था।
2024 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में POTM थे अक्षर पटेल
बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भी भारत का सामना इंग्लैंड से हुआ था। उस मैच में भी अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला था। अक्षर ने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए थे और 10 भी बनाए थे। भारत ने उस सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 68 रन से हराया था।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…