करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे इब्राहिम निभाएंगे फौजी का रोल

Updated on 17-11-2022 07:27 PM

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इब्राहिम को करण जौहर इंडस्ट्री में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि उनकी डेब्यू फिल्म 2023 में रिलीज हो सकती है, जिसको बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी डायरेक्ट करेंगे।

डिफेंस फोर्स के इर्द गिर्द होगी फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी डिफेंस फोर्स के इर्द गिर्द होगी और इसे करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि अभी तक फिल्म को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म बड़े बजट की होगी और इसमें इब्राहिम का अहम किरदार होगा।

इब्राहिम 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में करण को कर रहे असिस्ट

इब्राहिम अली खान की बात करें तो उन्होंने करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में उन्हें असिस्ट किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बहन सारा ने 2018 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

सैफ अली खान की सबसे बड़ी बेटी सारा अली खान ने 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 'केदारनाथ' थी। उम्मीद है कि अपनी बहन सारा की तरह ही वो भी अपनी एक्टिंग से सबको इंप्रेस करने में कामयाब रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.