भागलपुर धमाकों के बाद खड़े हुए आईबी के कान, ब्लास्ट के बाद अलर्ट पर आईं खुफिया एजेंसियां

Updated on 26-06-2023 06:17 PM
भागलपुर: जिले में हाल के दिनों में हुए बम धमाकों के बाद इंटेलीजेंस ब्यूरो के कान भी खड़े हो गए हैं। कुछ दिन पहले नाथनगर में एक ब्लास्ट हुआ, इसकी चपेट में आकर कई बच्चे घायल हो गए। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि बबरगंज थाना इलाके के हुसैनाबाद में एक बेहद ही ताकतवर धमाके के पूरे घर को नेस्तनाबूद कर दिया। इस ब्लास्ट में एक नौजवान की भी मौत हो गई। इन धमाकों के बाद खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। आईबी समेत तमाम एजेंसियां इन ब्लास्ट के बाद अलर्ट पर आ गई हैं। चुंकि ये धमाके एक के बाद एक हुए, इसलिए चौंकना वाजिब भी है।

हुसैनाबाद में क्या हुआ?

भागलपुर का हुसैनाबाद इलाका शनिवार को धमाके से थर्रा उठा था। चश्मदीदों के मुताबिक धमाके के बाद इलाके में धूल और धुएं का गुबार पसर गया। धमाका कितना शक्तिशाली था, इसका पता इसी से चलता है कि आस पास के कई घरों की दीवारों और खिड़कियों के शीशों में दरार आ गई। ब्लास्ट की आवाज करीब 5 किलोमीटर तक सुनाई दी। इसके बाद मौके पर भागलपुप पुलिस के एसएसपी भारी फोर्स के साथ पहुंचे। लेकिन ब्लास्ट की वजह का पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद रविवार को ATS (Anti Terrorism Squad) और CID की टीम भी हुसैनाबाद पहुंच गई। इसके बाद प्रभावित क्षेत्र को घेर कर नमूने इकट्ठे किए गए। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट के बाद ये पता चल सकता है कि धमाके किस चीज से और कैसे हुए।

ब्लास्ट के बाद अलर्ट पर खुफिया एजेंसियां

भागलपुर में ब्लास्ट को लेकर केंद्रीय इंटेलीजेंस ब्यूरो और बाकी खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। वो बारीकी से पुलिस की जांच पर नजर बनाए हुए हैं। हुसैनाबाद धमाके के बाद बिहार पुलिस हेडक्वार्टर भी काफी संजीदा है। यहां बैठे अफसर मौके से हर छोटी-बड़ी जानकारी जुटा रहे हैं। इससे पहले साल 2021 और 2022 में भी भागलपुर में ब्लास्ट की कई घटनाएं हुई थीं। इन धमाकों के बाद एक बार फिर से 2023 में ब्लास्ट का सिलसिला शुरू हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.