ICC और न्यूयार्क की लोकल कमेटी ले सकती है फैसला न्यूयार्क में तैयार होगा अस्थायी स्टेडियम

Updated on 15-12-2023 02:14 PM

अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच न्यूयार्क में खेला जा सकता है। इस आशय की एक रिपोर्ट द गार्डियन में छपी है। टी-20 वर्ल्ड कप इस साल 4 जून से 30 जून के बीच वेस्टइंडीज और अमेरिका में होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और न्यूयार्क की लोकल कमेटी के बीच आज (शुक्रवार ) बैठक के बाद फैसला लिया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयार्क के बाहरी इलाके में वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए अस्थायी स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। इसमें 34 हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका में तीन स्थानों का चयन किया गया है। न्यूयार्क में भारत-पाक मैच आयोजित करने की मुख्य वजह हाल ही में आया एक सर्वे है। सर्वे के मुताबिक यहां पर 7 लाख से ज्यादा भारतीय और एक लाख के करीब पाकिस्तानी मूल के लोग रहते हैं। ऐसे में आयोजकों को उम्मीद है कि भारत-पाक मैच को यहां अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।

वर्ल्ड कप खेलने वाली सभी टीमें तय

युगांडा की जीत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली सभी 20 टीमें तय हो चुकी हैं। इसके लिए एशियन रीजन से नेपाल और ओमान ने क्वालिफाई किया है, जबकि अफ्रीका से युगांडा और नामीबिया ने वर्ल्ड कप का टिकट हासिल किया है। मेजबान होने के कारण वेस्ट इंडीज और अमेरिका ने क्वालिफाई किया, जबकि इंग्लैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड और श्रीलंका ने 2022 में पिछले टी20 वर्ल्ड कप में टॉप-8 रहकर अपनी जगह पक्की की थी। अफगानिस्तान और बांग्लादेश 14 नवंबर 2022 की रैंकिंग से क्वालिफाई करके आए हैं।

अमेरिका में वर्ल्ड कप कराने के 2 अहम कारण
अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप कराने के पीछे ICC के 2 अहम कारण हैं।

  • पहला: नॉर्थ अमेरिका में क्रिकेट तेजी से फैल रहा है। यहां मजबूत पकड़ बनाने के लिए ICC ने यह कदम उठाया।
  • दूसरा: 2028 के लॉस एंजिल्स ओलिंपिक गेम्स में इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने क्रिकेट को शामिल किया है।
  • 5-5 टीमों के 4 ग्रुप बांटे जाएंगे
    20 टीमों को 5-5 टीमों के 4 ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप स्टेज में 40 मैच होंगे। सभी ग्रुप की 2-2 टॉप टीमें सुपर-8 स्टेज में पहुंचेंगी, इस स्टेज में 12 मैच होंगे। सुपर-8 की भी 2-2 टॉप टीमें सेमीफाइनल में क्वालिफाई करेंगी। सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच 30 जून 2024 को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। 2 सेमीफाइनल, एक फाइनल और 52 ग्रुप स्टेज मैच मिलाकर टूर्नामेंट में 27 दिन के अंदर कुल 55 मैच खेले जाएंगे।

    पिछले 2 टूर्नामेंट 16-16 टीमों के हुए थे
    2021 और 2022 में खेले गए पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में 16-16 टीमें थीं। 8 में से 4 टीमें क्वालिफायर खेलकर सुपर-12 स्टेज का हिस्सा बनती थीं। दोनों टूर्नामेंट में 45-45 मैच हुए थे। 2007 में शुरू हुए टूर्नामेंट में अब पहली बार 20 टीमें शामिल होंगी और टूर्नामेंट में पहली बार 50 से ज्यादा मैच होंगे। 2007 में भारत ने पहला खिताब जीता था, 2022 में इंग्लैंड टीम पिछली बार चैम्पियन बनी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.