ICC ने किया T20 वर्ल्ड कप की टीम का ऐलान, इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

Updated on 14-11-2022 05:56 PM
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने सोमवार 14 नवंबर को टी20 वर्ल्ड कप 2022 की बेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। आईसीसी ने कुल 12 खिलाड़ियों को टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह दी है। इस टीम में 4 खिलाड़ी इंग्लैंड के हैं, जबकि 12th मैन समेत कुल 3 खिलाड़ी भारत के हैं। पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के 1-1 खिलाड़ियों को टीम में चुना गया है। 
आईसीसी ने ओपनर के तौर पर जोस बटलर और एलेक्स हेल्स को चुना है, जिन्होंने इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में अहम भूमिका अदा की है। इनमें से जोस बटलर इस टीम के कप्तान हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी टीम को खिताब जिताया है। टीम ऑफ द टूर्नामेंट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है, जिन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और कुल 4 अर्धशतक 6 पारियों में जड़े हैं।

टीम में चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को जगह मिली है, जिन्होंने कुछ आतिशी पारियों से सभी का दिल जीता था। पांचवे नंबर पर न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स का नाम है, जिन्होंने एक शतक के साथ कुल 201 रन टूर्नामेंट में बनाए। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा टीम के छठे सदस्य हैं, जिन्होंने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने में सफलता हासिल की। जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को हराया था। 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 की इस टीम में सातवें नंबर पर पाकिस्तान के शादाब खान हैं, जिन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से अच्छा प्रदर्शन अपनी टीम के लिए किया था। आठवें नंबर पर इंग्लैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर सैम करन हैं, जो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे हैं। 9वें नंबर पर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्त्जे, 10वें नंबर पर इंग्लैंड के मार्क वुड और 11वें नंबर पर शाहीन शाह अफरीदी हैं। 12वां नाम हार्दिक पांड्या का है। 

T20 World Cup 2022: टीम ऑफ द टूर्नामेंट 

जोस बटलर (C&WC) (इंग्लैंड) 
एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड)
विराट कोहली (भारत)
सूर्यकुमार यादव (भारत)
ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड)
सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
शादाब खान (पाकिस्तान)
सैम करन (इंग्लैंड)
एनरिक नोर्त्जे (साउथ अफ्रीका)
मार्क वुड (इंग्लैंड)
शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)
12th मैन- हार्दिक पांड्या (भारत)  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.