ICC ने लगाया पाकिस्तान के लिए गणित, बताया कैसे बाबर आजम की टीम अभी भी कर सकता है सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई

Updated on 28-10-2022 06:10 PM

जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने की कगार पर खड़ा है। बाबर आजम की टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें काफी कम है, लेकिन आईसीसी ने मेन इन ग्रीन को सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित लड़ाया है। आईसीसी ने उस समीकरण के बारे में बताया है जिसके आधार पर पाकिस्तान शुरुआती दो मैच हारने के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।


टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के लिए अभी तक का सफर किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी गेंद पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। भारत के खिलाफ बाबर आजम की टीम जहां 16 रन डिफेंड नहीं कर पाई थी, वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ वह आखिरी ओवर में 11 रन नहीं बना पाई। सुपर-12 के 5 में से शुरुआती 2 मैच हारने के बावजूद पाकिस्तान कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है इसके बारे में आईसीसी ने बताया है।


आईसीसी के अनुसार पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में कदम रखना है तो उन्हें सबसे पहले वो काम करने होंगे जो उनके हाथों में है। पाकिस्तान को अपने आगामी तीनों मैचों में ना सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी बल्कि अपने नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा। पाकिस्तान का नेट रन रेट भारत औ जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार के बाद -0.050 का है।

पाकिस्तान की टीम रविवार को नीदरलैंड्स से भिड़ेगी, इसके बाद उन्हें 3 नवंबर को साउथ अफ्रीका से और 6 नवंबर को बांग्लादेश से भिड़ना है। इन तीनों ही मैच में पाकिस्तान को जीत दर्ज करनी होगी। अगर पाकिस्तान ऐसा करने में कामयाब रहता है तो उनके 6 अंक हो जाएंगे।


इसके बाद बाबर आजम की टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने या ना पहुंचने का फैसला अन्य टीम के मैच रिजल्ट पर निर्भर करेगा। अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो टीम इंडिया को अगले सभी मैच जीतने होंगे, वहीं साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को कम से कम अगले दो मुकाबले हारने होंगे। साउथ अफ्रीका के अगले तीन मैच क्रमश: भारत, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ है, वहीं जिम्बाब्वे को अब बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और इंडिया के खिलाफ खेलना है।

पाकिस्तान के लिए बुरी खबर यह है कि साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे का 1-1 मैच बारिश की वजह से धुल चुका है जिस वजह से उनके खाते में 1-1 अतिरिक्त अंक है। अगर इन दोनों टीमों का कम से कम 1-1 मैच बारिश से और धुलता है तो पाकिस्तान की उम्मीदें थोड़ी बढ़ जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.