शमार जोसेफ को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड : जनवरी में इंटरनेशनल डेब्यू किया था एमी हंटर विमेंस कैटेगरी की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Updated on 14-02-2024 01:39 PM

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ जनवरी माह के लिए ICC के प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए हैं। विमेंस कैटेगरी में यह अवॉर्ड आयरलैंड की एमी हंटर को मिला। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को अवॉर्ड विनर्स का ऐलान किया।

24 साल के जोसेफ ने 17 जनवरी को एडिलेड टेस्ट से इंटरनेशनल डेब्यू किया और एक महीने के अंदर ही ICC अवॉर्ड से नवाजे गए। वे गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने प्रदर्शन से चर्चा में आए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट की दूसरी पारी में 7 विकेट लेकर अपनी टीम को हारा हुआ मैच जिता दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 करोड़ में लिया
जोसेफ इस साल IPL का हिस्सा भी होंगे। 3 दिन पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 3 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें मार्क वुड की जगह टीम में शामिल किया है। 

7 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को जिताया था गाबा टेस्ट
गाबा टेस्ट में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 216 का टारगेट दिया था और कंगारुओं ने 2 विकेट पर 113 रन बना लिए थे। ऐसे में चोटिल शमार जोसेफ ने 7 ओवर में 6 विकेट झटक लिए और स्कोर 8 विकेट पर 175 रन कर दिया। फिर जोसेफ ने जोश हेजलवुड को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को 10वां झटका भी दिया। साथ ही वेस्टइंडीज को 8 रन से रोमांचक टेस्ट जिता दिया।

पहली बॉल पर लिया था स्मिथ का विकेट
जोसेफ ने इंटरनेशनल डेब्यू पर अपनी पहली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ का विकेट लिया था। साथ ही वेस्टइंडीज की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब इस गेंदबाज को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.