PAK vs ENG ICC T20 World Cup Final 2022: आंकड़ों में समझते हैं कौन पड़ सकता है किस पर भारी?

Updated on 12-11-2022 06:12 PM

मेलबर्न
 
पाकिस्तान की टीम ने 1992 में मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर इंग्लैंड को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता था। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उसके पास इस रिजल्ट को दोहराने का मौका होगा तो वहीं इंग्लैंड की टीम 30 साल पहले की कसक को पूरा करना चाहेगी। दोनों टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब को एक-एक बार जीता है। साल 2009 और 2010 की चैम्पियन टीमों के बीच होने वाले मुकाबले से पहले से कुछ आंकड़े इस प्रकार हैं-

1- इंग्लैंड और पाकिस्तान 30 साल बाद फिर से वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेंगे।

2- एमसीजी के इसी मैदान पर पाकिस्तान ने 1992 में इंग्लैंड को 22 रन से हराकर अपना इकलौता आईसीसी वर्ल्ड कप जीता था।

3- पाकिस्तान की टीम 1992 वर्ल्ड कप की तरह इस बार भी न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची है।

4- टी20 वर्ल्ड कप में, इंग्लैंड और पाकिस्तान ने दो बार एक-दूसरे का सामना किया है। दोंनो मौके पर इंग्लैंड ने जीत का स्वाद चखा है।

5- आईसीसी वर्ल्ड कप में दोनों के बीच हुए 10 मुकाबलों में जीत के मामले में पाकिस्तान  5-4 से आगे है। एक मैच कोई नतीजा नहीं निकला।

6- दोनों टीमों को सुपर 12 राउंड में कमजोर टीमों से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान को जिम्बाब्वे जबकि इंग्लैंड को आयरलैंड ने हराया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.