ICC टेस्ट रैंकिंग ओली पोप को 20 स्थान का फायदा : टॉप-10 में कोहली इकलौते भारतीय बल्लेबाज

Updated on 01-02-2024 01:54 PM

टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली ICC टेस्ट रैंकिंग में सातवे से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। बुधवार को जारी हुई ताजा टेस्ट बैटिंग रैंकिंग के टॉप-10 में भारत के इकलौते बल्लेबाज हैं। बॉलिंग रैंकिंग में टीम इंडिया के सबसे अनुभवी स्पिनर आर अश्विन टॉप पर बने हुए हैं।

भारत के खिलाफ इंग्लैंड को पहले टेस्ट में जीत दिलाने वाले ओली पॉप को 20 स्थान का फायदा हुआ है। 684 पॉइंट्स के साथ वो 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पहले टेस्ट में 196 रन की पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

विलियमसन पहले नंबर पर बरकरार
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पहले नंबर पर बरकरार हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रुट और तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ हैं।

बॉलिंग रैंकिंग में के टॉप-10 में 3 भारतीय
बॉलिंग रैंकिंग में अश्विन नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के कागिसो रबाडा हैं। जब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को एक स्थान का नुकसान हुआ है। टॉप-10 में तीन भारतीय अश्विन, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल हैं।

ऑलराउंडर में जडेजा टॉप पर
ऑलराउंडर रैंकिंग में भारत के रवींद्र जडेजा टॉप पर हैं। आर अश्विन का दूसरा स्थान है और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.