आइसलैंड बोर्ड ने भारत-PAK सीरीज कराने का ऑफर दिया

Updated on 29-09-2022 06:25 PM
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 10 साल से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. दोनों टीमों के बीच 15 साल पहले टेस्ट सीरीज हुई थी. मगर यह दोनों ही टीमें आईसीसी टूर्नामेंट्स में एक-दूसरे से भिड़ती रही हैं. अब 23 अक्टूबर को टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा.

मगर इससे पहले ही भारत-पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज को लेकर जमकर घमासान शुरू हो गया है. इसकी शुरुआत इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने की. उसने दोनों देशों के बीच अपने देश में टेस्ट सीरीज कराने का ऑफर दिया.

आइसलैंड बोर्ड ने भी सीरीज का ऑफर दिया

ईसीबी के इस ऑफर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी करारा जवाब दिया. मगर इसी बीच इस मामले में दूसरे देश आइसलैंड की एंट्री हो गई है. आइसलैंड ने भी एक ट्वीट करते हुए अपने देश में भारत-पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज कराने का ऑफर दिया है. मगर ट्वीट की भाषा देखकर लगता है कि आइसलैंड ने सुर्खियां बटोरने के लिए मजाकिया अंदाज में यह बात कही है.

आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा, 'हमने सुना है कि इंग्लैंड बोर्ड ने अपने देश में भारत-पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज कराने का ऑफर दिया है. हम भी आधिकारिक तौर पर ICC को यही ऑफर देते हैं. साथ ही जून-जुलाई में 24 घंटे डे-लाइट प्रदान कर सकते हैं. साथ ही मैच कवर करने के लिए बेहतर ट्विट्स भी कर सकते हैं. स्नाइपर सुरक्षा भी.'

ईसीबी का ऑफर, बीसीसीआई ने भी दिया जवाब

बता दें कि Telegraph की रिपोर्ट के मुताबिक ECB के उपाध्यक्ष मार्टिन डार्लो ने इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच जारी टी20 सीरीज के दौरान पीसीबी के साथ बातचीत की है. इसके मुताबिक ईसीबी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत-पाकिस्तान की मेजबानी करना चाहता है.

इस पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'पहली बात तो यह है कि ईसीबी ने भारत-पाकिस्तान श्रृंखला को लेकर पीसीबी से बात की है जो कि थोड़ा अजीब है. किसी भी तरह से पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज का फैसला बीसीसीआई नहीं, बल्कि सरकार करेगी. अभी यथास्थिति बरकरार है. हम पाकिस्तान के खिलाफ केवल आईसीसी जैसे बड़े इवेंट्स में ही खेलेंगे.'

भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी सीरीज

बता दें कि टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच पिछली टेस्ट सीरीज 2007 में हुई थी, तब पाकिस्तान टीम ने भारत का दौरा किया था. इसके बाद 2012-13 में भारतीय सरजमीं पर दोनों देशों के बीच सीमित ओवर्स की द्विपक्षीय सीरीज हुई थी. तब पाकिस्तान ने तीन वनडे और दो टी20 मुकाबलों के लिए भारत का दौरा किया था. जहां वनडे सीरीज में पाक टीम 2-1 से विजयी हुई थी, वहीं टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही. इसके बाद से दोनों देशों के बीच कोई सीरीज नहीं हुई.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.