बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए 13 में से 5 नक्सलियों की पहचान...

Updated on 04-04-2024 05:30 PM

बीजापुर। जिले के कोरचोली के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सर्चिंग के दौरान 3 महिला नक्सली समेत 13 नक्सलियों के शव को बरामद किया गया है। 13 में से अब तक 5 नक्सली शव के शिनाख्त हुई है। पुलिस बाकी 8 नक्सलियों के शव की शिनाख्त कर रही है।

इनकी हुई शिनाख्त...
सुखराम हेमला PPCM ( ACM  Rank) - PLGA , कंपनी 2
हूँगा परसी , PLGA , कंपनी 2
हूँगा कुंजम , PLGA , कंपनी 2
सीतक्का (DVCM जितरू   की पत्नी ), PLGA , कंपनी 2
दुला सोनु , PLGA  कम्पनी 2

मंगलवार देर शाम तक 10 और बुधवार सुबह सर्चिंग के बाद 3 और नक्सलियों के शव बरामद हुए। मंगलवार सुबह से तकरीबन 8 घंटे तक DRG, CRPF, कोबरा बटालियन और बस्तर बटालियन के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई।

उल्लेखनीय है कि, सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली हुई थी। इस दौरान गंगालूर, कोरचोली इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मंगलवार सुबह 6 बजे से शुरू मुठभेड़ तकरीबन 8 घंटे दिन भर चली। मंगलवार देर शाम तक 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। वहीं आज सुबह सर्चिंग के दौरान तीन और नक्सलियों के शव बरामद किया गया। फिलहाल जवानों की सर्चिंग जारी है।

सर्चिंग के दौरान मौके पर से एक AK-47, इसांस लाइट मशीन गन, बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर और अन्य नक्सली सामान बरामद किया गया है।

मारे गए नक्सलियों का शव बीजापुर लाया गया था
मुठभेड़ में मारे गए 13 में से 11 नक्सलियों के शवों को बीजापुर हेलीपेड में लाया गया है। एसपी ने कहा कि, शिनाख्ती के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.