मुठभेड़ में मारे गए 26 में से 18 नक्सलियों की पहचान, इतना था इनाम...

Updated on 21-03-2025 02:00 PM
बीजापुर। जिले के अंड्री इलाके में गुरुवार को हुए मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शव जिला मुख्यालय बीजापुर लाए गए। 26 में से 18 नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। बताया जा रहा है कि, उनपर 53 लाख का इनाम था। वहीं मुठभेड़ में शहीद हुए जवान को ससम्मान अंतिम विदाई दी गई।

बीजापुर जिले के अंड्री इलाके में गुरुवार को भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सभी के शवों को जिला मुख्यालय बीजापुर लाया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं। अब तक 26 में से 18 शवों की पहचान हो चुकी है। बताया जा रहा है कि, उनपर 53 लाख का इनाम था। पुलिस अधिकारी बरामद किए गए अत्याधुनिक हथियारों का भी निरीक्षण कर रहे हैं।

शहीद जवान को दी गई अंतिम सलामी
वहीं मुठभेड़ में शहीद हुए जवान राजू ओयामी को अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा- शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास पॉलिसी से प्रभावित होकर राजू ओयामी ने साल 2020 में समर्पण किया था।
 
व्यर्थ नहीं जाएगा राजू का सर्वोच्च बलिदान : आईजी सुंदरराज पी

इसके बाद से जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एंटी नक्सल ऑपरेशन में हिस्सा ले रहा था। राजू की शहादत को हम याद रखेंगे। किसी भी हाल में सर्वोच्च बलिदान को व्यर्थ नहीं होने देंगे। फोर्स शांति, विकास और सुरक्षा के फार्मूले पर अमल करते हुए लगातार आगे बढ़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि, शहीद जवान राजू ओयामी का परिवार नक्सली इलाके में रह रहा है। उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.