मेरे अब्बू को कुछ हुआ तो पीएम मोदी होंगे जिम्मेदार... 11 साल की उम्र से ही जहर उगलने लगी यासीन मलिक की बेटी

Updated on 21-07-2023 03:53 PM
इस्लामाबाद : तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आतंकवादी यासीन मलिक की 11 साल की बेटी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह भाषण देती हुई नजर आ रही है। सिर्फ 11 साल की मासूम उम्र में यासीन की बेटी रज़िया सुल्तान जिस तरह जहर उगल रही है, साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तान ने उसके भीतर कितनी नफरत भर दी है। अब पाकिस्तान उसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए कर रहा है। रज़िया ने भारत से अपने पिता से मिलने की अनुमति देने की अपील की है।

रज़िया सुल्तान ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (मुजफ्फराबाद) की संसद को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं सिर्फ दो साल की थी जब मैं अपने पिता से मिली थी। अब मैं 11 साल की हो गई हूं। मुझे अपने पिता की बहुत याद आती है।' रज़िया ने अपने भाषण में भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'अगर मेरे पिता को कोई नुकसान पहुंचता है तो मैं पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराऊंगी।'

अगर मेरे पिता को फांसी हुई तो...

रज़िया ने कहा कि उनके पिता को 'फर्जी मामले' में गलत सजा सुनाई गई है और उन्हें उम्मीद है कि एक दिन वह रिहा हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यासीन मलिक ने जिंदगी भर कश्मीर के लिए काम किया है। अगर उन्हें फांसी दी गई तो यह 'भारत पर काला धब्बा' होगा। अपने भाषण में रज़िया ने खुद को 'कश्मीर की बेटी' बताया। यासीन मलिक अलगाववादी गतिविधियों और टेरर फंडिंग में शामिल रहा है। एनआईए ने यासिन मलिक के लिए मौत की सजा की मांग की है।

तिहाड़ में उम्रकैद की सजा काट रहा मलिक

साल 2019 में गिरफ्तार किए जाने के बाद पिछले साल 24 मई को एनआईए कोर्ट ने यासीन मलिक को टेरर फंडिंग केस में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 1990-91 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार से लेकर, चार एयरफोर्स के जवानों की हत्या और घाटी में आतंकवाद की जड़ों को सींचने तक यासीन मलिक कई संगीन गुनाहों में शामिल रहा है। फिलहाल यासीन मलिक दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है और उम्रकैद की सजा काट रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.