अगर एलन मस्क का हुआ ट्विटर तो 75% कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

Updated on 21-10-2022 05:46 PM

एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। द वाशिंगटन पोस्ट की गुरुवार की एक रिपोर्ट के अनुसार मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए अपने संभावित निवेशकों से कहा है कि उनकी योजना ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों के लगभग 75% कर्मचारी की कटौती करेंगे। वाशिंगटन पोस्ट ने कुछ दस्तावेजों और अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए यह बात कही है। सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर और मस्क अटॉर्नी एलेक्स स्पिरो के प्रतिनिधि ने इस खबर पर कोई जवाब नहीं दिया है। इस बीच, ट्विटर ने अपने एंप्लॉयीज को स्पष्ट किया है कि उसकी छंटनी की कोई योजना नहीं है। ट्विटर के जनरल काउंसल सीन एडगेट ने एंप्लॉयीज को ई-मेल करके बताया है कि कंपनी का लेऑफ करने का कोई प्लान नहीं है। 

निवेशकों को आकर्षित करने का दांव

मस्क अतीत में कंपनी के कुछ कर्मचारियों को हटाने की आवश्यकता की ओर इशारा कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने कोई संख्या नहीं बताई थी।  Wedbush के विश्लेषक डैन इवेस ने कहा, "एक 75% की छंटनी कम से कम मजबूत फ्री कैश फ्लो और प्रॉफिटेबिलिटी का संकेत देगा, जो इस सौदे में शामिल होने वाले निवेशकों के लिए आकर्षक होगा।" 

44 बिलियन डॉलर की बोली के बाद सौदे से हट गए मस्क

मस्क ने खुद कहा है कि वह कंपनी के मालिक बनने पर एड्रेस करेंगे। बता दें ट्विटर को खरीदने के लिए अप्रैल में अपनी शुरुआती 44 बिलियन डॉलर की बोली के बाद मस्क इस सौदे से पीछे हट गए। इस सौदे से पीछे हटने के लिए मस्क ने यह तर्क देते हुए कहा था कि ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर फेक "स्पैम बॉट" अकाउंट की संख्या को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है। इसके बाद ट्विटर ने मुकदमा दायर किया और कोर्ट ने दोनों पक्षों को  28 अक्टूबर तक का समय दिया अगर मामला नहीं सुलझा तो नवंबर में ट्रायल होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.