एलन मस्क के दो लाख रुपये गिर जाएं तो वह उसे उठाएंगे नहीं, कारण जानकर आप भी कहेंगे- क्या अमीरी है!

Updated on 17-11-2024 12:35 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की संपति इस समय बहुत तेजी से बढ़ रही है। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी चुनाव जीतने के बाद इनकी संपत्ति में और तेजी आई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार मस्क की नेटवर्थ 313 बिलियन डॉलर है। अमेजन के जेफ बेजोस 224 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

इस साल कमाई में अभी तक एलन मस्क सबसे आगे रहे हैं। एक जनवरी 2024 से लेकर अब तक उन्होंने 84.3 बिलियन डॉलर (करीब 7.12 लाख करोड़ रुपये) की कमाई की है। इस साल कमाई करने के मामले में दूसरे नंबर पर एनवीडिया के जेसन हुआंग हैं। जेसन ने इस साल 80 बिलियन डॉलर की कमाई की है।

एक सेकेंड में कितना कमाते हैं मस्क?


मस्क ने इस साल करीब 7.12 लाख करोड़ रुपये की कमाई की है। अगर हम इस कमाई को इस साल के 320 दिन की कमाई (नवंबर के 14 दिन और दिसंबर के 31 दिनों को छोड़कर) मान लें तो मस्क ने रोजाना करीब 2226 करोड़ रुपये कमाए हैं।

ऐसे में उन्होंने 92.73 करोड़ रुपये हर घंटे, 1.54 करोड़ रुपये हर मिनट और करीब 2.58 लाख रुपये हर सेकेंड कमाए। यानी अपने देश में बड़ी पोस्ट पर बैठे किसी कॉर्पोरेट एम्प्लॉई की जितनी महीने की सैलरी होती है, उतनी मस्क ने मात्र एक सेकेंड में कमा डाली।

2 लाख रुपये क्यों नहीं उठाएंगे मस्क?


अब मान लीजिए कि मस्क के रास्ते में दो लाख रुपये गिर जाते हैं, तो वह रकम रकम को उठाने में अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे। क्योंकि उस रकम को उठाने में कम से कम 4 या 5 सेकेंड का समय तो लगेगा ही। इतनी देर में मस्क 10 लाख रुपये से ज्यादा कमा लेंगे। ऐसी है मस्क की अमीरी।

क्यों आई मस्क की कमाई में तेजी?


ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद मस्क की प्रमुख कंपनी टेस्ला के शेयरों में काफी तेजी आई है। 4 नवंबर को टेस्ला के एक शेयर की कीमत 242.84 रुपये थी। अगले दिन यानी 5 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आए थे। इसमें ट्रंप ने जीत हासिल की। ट्रंप को जिताने में मस्क का भी काफी योगदान रहा है।

अब टेस्ला के शेयर की कीमत 320.72 रुपये है। यानी दो हफ्ते से भी कम समय में टेस्ला के शेयरों में 32 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसके कारण ही मस्क की संपत्ति में तेजी आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत की कुछ अच्छी बातें निकल कर सामने आईं हैं। संकेत मिले हैं कि दोनों देश के वार्ताकार अगले 60 दिनों…
 24 June 2026
नई दिल्‍ली: ऋषभ पंत की सैलरी में 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कटौती पर दिग्‍गज उद्योगपति हर्ष गोयनका ने चुटकी ली है। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट…
 24 June 2026
नई दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। इसके तहत स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर जैसी कंपनियां अब अपने ब्रांड…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट से एक और बड़ा झटका लगा है। अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नीरव…
 24 June 2026
नई दिल्ली: किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने देश…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महाराष्ट्र सरकार के साथ सब्सिडी और इंसेंटिव से जुड़े विवादों के चलते दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के अगले विस्तार को राज्य…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी एक फ्लाइट बीते सोमवार की रात दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हुई थी। उसमें 200 से अधिक…
 24 June 2026
नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम करने के लिए हुए समझौते (MoU) के बाद भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। विदेश मंत्रालय के…
 23 June 2026
नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने PFRDA पेंशन सहायक ( PFRDA Pension Sahayak ) नाम का एक AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसने पहले…
Advt.