एशिया कप टीम में शामिल हुआ तो लगा देगा बल्ले से आग, पाकिस्तान से गिन गिन कर लेगा पिछली हार का बदला

Updated on 16-08-2023 02:58 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2023 (Asia Cup) के लिए इसी हफ्ते भारतीय टीम की घोषणा हो सकती है। 31 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी में टूर्नामेंट की शुरुआत होगीी। भारतीय टीम खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को अभी तक नेशनल क्रिकेट एकेडमी से फिट घोषित नहीं किया गया है। शायद इसी वजह से चयनकर्ता टीम घोषणा में देरी कर रहे हैं। हालांकि इन सब के बीच एक 20 साल का खिलाड़ी भारतीय वनडे टीम में एंट्री को तैयार है। इस खिलाड़ी का नाम है तिलक वर्मा।

वनडे टीम में आएंगे तिलक?

तिलक वर्मा को वनडे टीम में शामिल करने की लगातार मांग हो रही है। इसकी कई वजहें हैं। सबसे बड़ी वजह यह है कि वह लेफ्ट लैंडर हैं। भारत के टॉप ऑर्डर में एक भी बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं है। तिलक पार्ट टाइम गेंदबाजी भी कर सकते हैं। भारत के टॉप-5 में कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो बॉलिंग करता हो। इनसब के साथ उनका घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड भी दमदार है। 25 मैचों में तिलक ने 56 की औसत और 102 की स्ट्राइक रेट से 1236 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 5 फिफ्टी शामिल हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ ठोका था शतक

तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोक चुके हैं। उन्होंने 2019 अंडर-19 एशिया कप में ऐसा किया था। तीसरे नंबर पर उतरे तिलक ने 110 रनों की पारी खेली थी। उस टीम नसीम शाह और अब्बास अफरीदी जैसे तेज गेंदबाज भी थे। इसलिए पाकिस्तानी गेंदबाजों को तिलक का खौफ पता है।

तिलक वर्मा के पास हर शॉट

तिलक वर्मा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उनके पास हर क्रिकेटिंग शॉट हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ वह आसानी से पुल शॉट खेलते हैं। इसकी वजह से उन्हें शॉर्ट गेंद से नहीं डराया जा सकता है। मोहम्मद शमी के खिलाफ आईपीएल के क्वालीफायर-2 में उन्होंने एक ओवर में 24 रन ठोक दिए थे। स्पिनर के खिलाफ वह आसानी से स्विंच हिट मारते हैं। आईपीएल में तिलक ने ऐसा करके दिखाया भी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.