'यहां आई तो जीना मुश्किल कर देंगे', पाकिस्तान से लौटी अंजू तो एमपी में पिता को पड़ोसियों ने दी धमकी

Updated on 30-11-2023 12:51 PM
ग्वालियरः राजस्थान के अलवर में अपने ससुराल से पाकिस्तानी युवक के प्यार में पागल हो अंजू पाकिस्तान चली गई। वह अब वहां से वापस भारत आई है। बॉर्डर पर पूछताछ के बाद बीएसएफ ने छोड़ दिया। पाकिस्तान में रहने पर उसने कहा कि वह खुश है लेकिन यहां उसके परिजनों की जिंदगी मुश्किल हो गई है। जब से अंजू ने ग्वालियर आने की बात कही है। तब से ही उसके घर वालों को गांव के लोग तिरछी नजरों से देखने लगे है साथ ही चेतावनी भी दे दी है।

दरअसल, पाकिस्तान से वापस लौटी अंजू यहां से अपने बच्चों को भी ले जाना चाहती है साथ ही अपने पति को तलाक भी देना चाहती है। वह अपने बच्चों के साथ घरवालों से मिलने के लिए ग्वालियर के टेकनपुर आना चाहती है। लोगों को जब से अंजू के यहां आने का पता चला है तभी से चेतावनी दे दी है।

अंजू के आने पर दे दी चेतावनी


अंजू के भारत वापस लौटने के बाद टेकनपुर के बौना गांव में हलचल बढ़ गई है। गांव के लोग अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस के घर पर नजरें लगाए रहते है। गांव के रहने वाले एक ग्रामीण ने कहा कि मुझे पता चला है कि आज अंजू के भारत आने का पता चला है। वह दिल्ली से जयपुर जाएगी। इसके साथ ही अंजू के यहां आने पर ग्रामीण ने कहा कि हम तो पिता के साथ ही है। वहीं, अंजू के बुलाने पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लड़की को बुलाएंगे तो हम तुम्हारे खिलाफ है। लड़की को तो वैसे गांव वाले नहीं आने देंगे।

पिता तोड़ चुके है नाता, पति ने भी नहीं किया स्वीकार


अंजू के पाकिस्तान जाने से पहले ही उसके पिता ने नाता तोड़ने की बात कही थी। साथ ही कह रहें है कि वह तो हमारे लिए मर चुकी है। कहा कि हमारा को नाता नहीं है। अंजू के वापसी के बाद पिता थॉमस के दरवाजे पर पहुंची मीडिया से भी नाराज है। वह उनको कुछ भी नहीं कह रहे है। वहीं, अंजू के पति ने अपने साथ रखने से मना कर दिया है। अब यह देखना है कि वह किसके साथ रहेगी।

बच्चों को लेने आने की कही बात


पाकिस्तान से लौटी अंजू ने यहां आने की वजह बताते हुए कहा है कि वह अपने पति अरविंद को तलाक देकर अपने बच्चों को साथ ले जाने के लिए यहां आई है। अब यह देखना होगा कि क्या पूर्व पति अरविंद उन्हें अपने बच्चे सौंप देते है या फिर उनके बीच विवाद और बढ़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.