'मैं हारा तो गंगा में त्रिदंड फेंक दूंगा', जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को बड़ी चुनौती

Updated on 03-11-2023 01:59 PM
बगहा: बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने हाल ही में रामचरितमानस को पोटेशियम साइनाइड बताया था। चंद्रशेखर के इसी बयान को लेकर तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने शिक्षा मंत्री पर जमकर निशाना साधा। रामभद्राचार्य ने राजद नेता प्रो चंद्रशेखर को रामचरितमानस पर चर्चा की खुली चुनौती दे दी। जगद्गुरु ने कहा कि 'अगर चंद्रशेखर की मां ने उन्हें ईमानदारी का दूध पिलाया है तो वह मेरे साथ विसंगतियों पर चर्चा करें। मैं उनको उत्तर दूंगा। अगर चंद्रशेखर के प्रश्नों का उत्तर मैं नहीं दे पाऊंगा तो मैं पटना स्थित गंगा नदी में अपना त्रिदंड फेंक दूंगा। और अगर वह मेरे प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाए तो उन्हें राजनीति से संन्यास लेना होगा।'दम है तो रामचरितमानस पर चर्चा करें, मैं हारा तो गंगा में त्रिदंड फेंक दूंगा

बिहार को जातिवाद की आग में झोंक रही सरकार: रामभद्राचार्य

पश्चिम चंपारण के बगहा के रामनगर में जगद्गुरु रामभद्राचार्य इन दिनों राम कथा कह रहे हैं। इसी दौरान गुरुवार को रामभद्राचार्य सनातन धर्म पर कटाक्ष करने वालों पर जमकर बरसे। उन्होंंने कहा कि जब-जब सनातन धर्म पर कोई आपत्ति आती हैं तब उनका वक्तव्य मुखर हो जाता है। एक ओर तो बिहार के शिक्षा मंत्री महोदय कहते हैं कि रामचरितमानस में जातिवाद घोला गया है। वहीं दूसरी ओर उनकी सरकार जाति के आधार पर जनगणना करा कर इस बिहार को जातिवाद की आग में झोंक रही है। इसका क्या समधान होगा?

उदयनिधि स्टालिन पर भी भड़के रामभद्राचार्य

इस दौरान रामभद्राचार्य ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटा उदयनिधि स्टालिन को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वह सनातन धर्म को मिटाने की बात करते हैं। जो भी सनातन धर्म को मिटाने की बात करता है, वह खुद ही मिट जाएगा। इधर बिहार बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने भी रामभद्राचार्य महाराज के बयान का समर्थन करते हुए सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले के नाश होने की बात कही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.