भारत को धमकी दी तो 'बड़ा कदम' उठाने से नहीं झिझकेंगे, राजनाथ सिंह ने क्यों कही ये बात

Updated on 13-10-2024 12:56 PM
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दशहरा के मौके पर कहा कि भारत अपनी सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई देश भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो भारत कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। राजनाथ सिंह ने ये बातें पश्चिम बंगाल के सुकना सैन्य स्टेशन में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। इस दौरान उन्होंने 2,236 करोड़ रुपये की लागत से बने 75 इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी किया।

'हम तभी लड़ते हैं जब...'


दरअसल, शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा बनाए गए 75 इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इन प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 2,236 करोड़ रुपये है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत ने कभी भी किसी देश पर नफरत या द्वेष की भावना से हमला नहीं किया है। सिंह ने कहा, 'हम तभी लड़ते हैं जब कोई हमारा अपमान करता है या हमारी अखंडता और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। जब धर्म, सत्य और मानवीय मूल्यों के खिलाफ युद्ध छेड़ा जाता है।'

'शस्त्र पूजा एक स्पष्ट संकेत'


रक्षा मंत्री ने कहा कि यह हमारी विरासत है। हम इस विरासत को बचाए रखेंगे। हालांकि, अगर हमारे हितों को खतरा होता है, तो हम एक बड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। शस्त्र पूजा एक स्पष्ट संकेत है कि जरूरत पड़ने पर हथियारों और उपकरणों का इस्तेमाल पूरी ताकत के साथ किया जाएगा।'

क्या हैं बीआरओ के नए प्रोजेक्ट?


बीआरओ द्वारा बनाए गए इन 75 प्रोजेक्ट्स में 22 सड़कें, 51 पुल और दो अन्य प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इनमें से 19 जम्मू और कश्मीर में, 18 अरुणाचल प्रदेश में, 11 लद्दाख में, 9 उत्तराखंड में, 6 सिक्किम में, 5 हिमाचल प्रदेश में, 2-2 बंगाल और राजस्थान में और एक-एक नागालैंड, मिजोरम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित हैं। इन 75 प्रोजेक्ट्स के साथ ही बीआरओ ने इस साल कुल 111 इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को पूरा कर लिया है। इनकी कुल लागत 3,751 करोड़ रुपये है।

पूर्वोत्तर के राज्यों को मजबूत करने के प्रोजेक्ट


शनिवार को उद्घाटन किए गए प्रमुख प्रोजेक्ट्स में से एक सिक्किम में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कुपुप-शेरथांग रोड है। यह रोड जवाहर लाल नेहरू मार्ग और जुलुक अक्ष के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करती है। यह सेना के जवानों और उपकरणों को अग्रिम इलाकों में ले जाने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करती है। सिंह ने कहा कि ये प्रोजेक्ट्स रणनीतिक कारणों से सीमावर्ती बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ इन क्षेत्रों, खासकर पूर्वोत्तर के सामाजिक-आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए सरकार के 'अटूट संकल्प' का प्रमाण हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में सीमावर्ती बुनियादी ढांचे को और तेज गति से मजबूत करना चाहती है। सिंह ने 2024-25 के बजट में बीआरओ के लिए 6,500 करोड़ रुपये के आवंटन का जिक्र करते हुए कहा, 'भारत आने वाले समय में सबसे सुरक्षित और मजबूत देशों में से एक होगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.