'मेनका गांधी खुश हो गई हों तो मेरे बच्चे पर रहम करें...', एल्‍व‍िश यादव से जेल में क्या हुई पिता की बात, जानिए

Updated on 19-03-2024 02:52 PM
एल्विश यादव। 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। सांप के जहर के तस्करी के मामले में इन्हें पुलिस ने 17 मार्च को गिरफ्तार किया था। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यूट्यूबर ने अपने ऊपर लगे आरापों को कबूल कर लिया है। उन पर गैर जमानती धाराएं लगी हैं। बावजूद इसके उन्हें बाहर निकालने के लिए उनके वकील एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इधर, इनके पापा और मम्मी ने मीडिया से बात की है और अपना पक्ष रखा है। साथ ही बेटे से मिलने के दौरान जो बातचीत हुई, उसका भी जिक्र किया है।

एल्विश यादव के पापा राम अवतार यादव और मां सुषमा यादव ने 'एबीपी चैनल' से बात की। पिता ने बताया कि बेटे को घर से गिरफ्तार नहीं किया गया था। 'हमें बुलाया गया था नोटिस के तहत कि आपका बयान दर्ज करना है। और मैं अपने बच्चे के साथ ही गया था। पहले वहां उन्होंने कहा थोड़ी देर में आना है। हम किसी रिश्तेदार के रुक गए वहां पर। हमने एल्विश को लोकेशन भेज दी कि यहां बैठे हैं। भेज दिया उसे कि ले जाओ जो बयान दर्ज करना है। इसके बाद सीधा मेडिकल कराया उन्होंने और फिर सीधा हिरासत में। अगर गिरफ्तारी का पहले पता होता तो अपनी तैयारी करके जाते। संडे का दिन था। हम तो नॉर्मल तरीके से गए थे। बेटे को बोला कि अपना जो लिखवाना अच्छे तरीके से लिखवाना।'

एल्विश यादव निर्दोष है- पिता राम अवतार

जब पत्रकार ने एल्विश के पिता से कहा कि वह तो वाइल्ड लाइफ एक्ट से सीधे NDPS एक्ट में फंसे हैं। इसमें जमानत बहुत ही मुश्किलों से मिलती है। इस पर पिता ने कहा कि ये उनके एरिया के बाहर की बातें हैं। न वह इन सब चीजों से गुजरे हैं और न ही उनको पता है। उन्हें बस इतना पता है कि उनका बच्चा बिल्कुल निर्दोष है। मीडिया पता नहीं कहां से चला रही है कि एल्विश ऐसा है। वो वैसा है।

एल्विश यादव की परवरिश पर गर्व है- पिता

जब राम अवतार यादव से पूछा गया कि एल्विश ने तो सांप के जहर को बेचने का जुर्म कबूला है तो उनके पिता ने साफ कहा कि ऐसा उसने नहीं कहा है। 'मीडिया कैसे कह रही है ये बात? किसने कबूल कर लिया? अब यही सारी चीजों का सामना करना रह गया है। हमारा गांव है, हमारा परिवार है। टीचर हूं। क्या अपने बच्चे को नहीं पढ़ा पाता मैं? देश में उसका नाम है। उसकी ऐसी हालत कर दो कि वो न मरे और न ही जीए। मुझे अपने बच्चे की परवरिश पर गर्व है, मैं हर जन्म में उसका पिता बनना चाहूंगा, मेरे बेटे ने कुछ नहीं किया है।'

एल्विश यादव ने नहीं कबूला कोई जुर्म- पिता

जेल में एल्विश से मुलाकात पर पिता राम अवतार यादव ने बताया, 'वह बिल्कुल नॉर्मल है। वह परेशान इसलिए नहीं है कि वह जेल में है। वह अपने ऊपर लगे आरोपों से है। उस पर जुर्म कबूलने वाली बात चल रही है। कल ही मैंने उससे पूछा तो उसने बताया कि पापा मुझसे ऐसा कुछ पूछा ही नहीं गया। मेडिकल कराया और सीधे अंदर। मैंने जो नहीं किया वो मैं क्यों कबूलूंगा। भोलेपन में वो फंस गया।' वहीं, उनकी मां सुषमा ने कहा कि उन्हें पता है कि बेटा निर्दोष है। उसने कुछ गलत नहीं किया है। अपनी परवरिश पर पूरा विश्वास है। चाहने वालों को सिर झुकाने की कोई जरूरत नहीं है।

मेनका गांधी अब रहम करें- पिता राम अवतार

मेनका गांधी के लिए राम अवतार ने कहा, 'क्या मंशा है, किसी को खुश करने के लिए कर रहे हैं। हमें नहीं मालूम। जो PFA वोले हैं। उनके जो हेड हैं। पहले भी मेनका जी का नाम आया था। हमारे लिए तो रिस्पेक्टेड ही हैं वो। तो वो खुश हो गई हों तो मेरे बच्चे पर रहम करें अब वो। अगर एल्विश की गिरफ्तारी से खुश हो गई हों तो। ये सारा करा धरा उनका ही है। पीएफए का काम उनके ही अंडर चलता है। मेरे बेटे का पता लग गया सारी दुनिया में। क्योंकि वो फेमस है। उसके ऊपर कई सारे केस मिल जाएंगे।' वहीं, मां ने गौरव और सौरव गुप्ता के बारे में कहा कि आज तक उनका उनसे आमना-सामना नहीं हुआ है। एक बार पता तो चले उन्होंने ये सब क्यों किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.