नवाब मलिक अगर 'अछूत' तो प्रफुल्ल पटेल और अजित पवार क्या? उद्धव ठाकरे गुट का देवेंद्र फडणवीस से सवाल

Updated on 09-12-2023 01:04 PM
नागपुर: उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी विधायक नवाब मलिक को सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल करने का विरोध किया। इसके एक दिन बाद विपक्ष ने बीजेपी नेता पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया और उनसे पूछा कि सांसद प्रफुल्ल पटेल और एनसीपी के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के बारे में उनका क्या रुख है? गुरुवार को, विपक्ष ने नवाब मलिक के सत्ता पक्ष की पीठों पर कब्जे को लेकर हंगामा किया था और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ उसके संबंधों के आरोप लगाए थे। शुक्रवार को, फडणवीस को लिखे एक पत्र में, परिषद में विपक्ष के नेता शिवसेना (यूबीटी) के अंबादास दानवे ने कहा कि ईडी ने दाऊद के सहयोगी इकबाल मिर्ची के साथ कथित वित्तीय लेन-देन पर पटेल की संपत्ति जब्त कर ली थी, फिर भी राज्यसभा सांसद की हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ तस्वीर खींची गई थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भी प्रफुल्ल पटेल का सवाल उठाया और पूछा कि भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद भाजपा अजीत पवार के साथ कैसे ठीक है। उन्होंने कहा, 'क्या मलिक को इसलिए अलग-थलग किया जा रहा है क्योंकि वह मुसलमान है?'

नवाब मलिक पर एकनाथ शिंदे की चुप्पी

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कोई बयान नहीं दिया। शिवसेना के एक पदाधिकारी ने कहा कि उन्होंने पवार को लिखे फडणवीस के पत्र का समर्थन किया है जिसमें कहा गया है कि मलिक का गठबंधन में स्वागत नहीं है। पदाधिकारी ने कहा कि यह रुख आपसी सहमति से लिया गया। फडणवीस के पत्र के बावजूद नवाब मलिक शुक्रवार को भी सत्ता पक्ष की बेंच पर बैठे।


अजित गुट में नवाब मलिक!

नवाब मलिक मेडिकल के ग्राउंड पर जमानत पर बाहर हैं। गुरुवार को वह विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाग ले रहे थे और सत्ता पक्ष की बेंच पर बैठे थे, जिससे अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह एनसीपी के अजीत पवार गुट में शामिल होंगे। मलिक ने अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की कि वह अजीत पवार के साथ रहना चाहते हैं या शरद पवार गुट के साथ।

अंडरवर्ल्ड से लिंक का आरोप

नवाब मलिक पर दाऊद इब्राहिम के साथ वित्तीय लेन-देन के आरोप हैं। इसके साथ कुर्ला, मुंबई के 300 करोड़ रुपये के गोवा कंपाउंड संपत्ति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप भी उनके ऊपर लगा है। दानवे ने कहा कि नवाब मलिक के बारे में आपकी जो मजबूत भावनाएं हैं, क्या आप प्रफुल्ल पटेल के बारे में भी ऐसा ही महसूस करते हैं? यह आपकी तरफ से डिस्क्लोज करने की जरूरत है। हालांकि, हमें उम्मीद है कि इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, पटोले ने कहा कि फडणवीस का रुख उनके दोहरे मापदंड को दर्शाता है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने भी पटेल को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। एनसीपी विधायक नवाब मलिक ने शुक्रवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भाग लिया और एक बार फिर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें आवंटित सीट पर सत्ता पक्ष की बेंच पर बैठाया। मलिक को सत्ता पक्ष की पीठों का हिस्सा सीट संख्या 49 आवंटित की गई थी। मलिक विधानमंडल परिसर में एनसीपी दफ्तर में भी बैठे, जहां अजीत पवार गुट का कब्जा है और नेमप्लेट पर अजीत पवार गुट के मुख्य सचेतक अनिल पाटिल का नाम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.