अगर आज हारी टीम इंडिया तो हो जाएगी वनडे क्रिकेट के सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी

Updated on 09-10-2022 06:08 PM

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाना है। लखनऊ वनडे में 10 रनों से मिली हार के बाद भारत 0-1 से पिछड़ रहा है। अगर आज रांची में भी शिखर धवन एंड कंपनी को हार का सामना करना पड़ता है तो ना सिर्फ टीम इंडिया सीरीज गंवाएगी बल्कि वनडे क्रिकेट के सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेगी। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम की। इस सूची में इस समय श्रीलंका टॉप पर है।

1974 से भारत ने वनडे क्रिकेट में अभी तक कुल 1012 मैच खेले हैं। इनमें 529 बार टीम इंडिया को जीत मिली है, वहीं 433 बार हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान भारत ने 9 मुकाबले ड्रॉ खेले और 41 मैचों का नतीजा नहीं निकल पाया। अगर आज भारत साउथ अफ्रीका के हाथों हारता है तो यह वनडे क्रिकेट में उनकी 434वीं हार होगी। इसी के साथ भारत वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले शर्मनाक रिकॉर्ड में श्रीलंका की बराबरी कर लेगा। श्रीलंका ने अभी तक खेले 875 मैचों में 434 मुकाबले गंवाए हैं।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम-

श्रीलंका- 434
भारत- 433*
पाकिस्तान- 418
वेस्टइंडीज- 402
जिम्बाब्वे- 390
न्यूजीलैंड- 378
इंग्लैंड- 342
ऑस्ट्रेलिया- 340

बात सीरीज की करें तो, लखनऊ में खेले गए पहले वनडे में भारत 5 बॉलिंग ऑप्शन के साथ उतरा था जिसमें कोई फिंगर स्पिनर नहीं था साथ ही बल्लेबाजी में भी गहराई कम थी। ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर इन दो कमियों को पूरा कर सकते हैं। अब सवाल यह खड़ा होता है कि वॉशिंगटन सुंदर किस खिलाड़ी की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाएंगे। पिछले मैच के गेंदबाजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो रवि बिश्नोई सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए थे। 40 ओवर के मैच में उन्हें 8 ओवर गेंदबाजी करने को मिली थी जिसमें उन्होंने सबसे अधिक 69 रन खर्च कर मात्र एक विकेट लिए था। टीम में दूसरे स्पिनर कुलदीप यादव भी है, मगर कुलदीप का लखनऊ में परफॉर्मेंस अच्छा रहा था जिस वजह से उनके बाहर चाने के चांस थोड़े कम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.