उत्तराखंड सुरंग में फंसे बिहार के 4 मजदूर, 2 मिनट की क्लिप में सबाह को मुस्कुराता देख खिल उठे अपनों के चेहरे

Updated on 22-11-2023 01:39 PM
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में बच्चों के अटेंडेंस बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए एक अनोखा कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। स्कूलों में अधिक से अधिक पंजीकरण के साथ उनकी उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास चल रहा है। इसके बावजूद स्कूलों में प्रतिदिन की औसतन उपस्थिति 60 प्रतिशत ही है। इसे गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी बीएसए को उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी को 10 प्रतिशत उपस्थिति बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है। निर्देशित किया है कि अगर बच्चा चार से छह दिन तक अनुपस्थित रहता है तो घर जाकर शिक्षक अभिभावकों से बातचीत कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। अभिभावकों से मुलाकात में शिक्षक बच्चे की अनुपस्थिति का कारण जानकर उसे दूर करने की दिशा में प्रयास करेंगे।

स्कूल शिक्षा के महानिदेशक और राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद के अनुसार परिषदीय विद्यालयों में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ पाठ्य पुस्तकें, यूनीफार्म, जूता-मोजा, बैग, मिड-डे मील आदि भी निशुल्क दिया जा रहा है। इसके बावजूद प्रतिदिन की उपस्थिति औसतन 60 प्रतिशत ही है। हाल ही में जिलों का सर्वे कराया गया तो शिक्षकों का समय से विद्यालय न पहुंचना, छोटे भाई-बहनों का ध्यान रखने के लिए बच्चों का घर पर रहना, खेती के काम में माता-पिता की मदद करना व घर के अन्य कार्यों में व्यस्त रहना आदि कारण कम उपस्थिति के लिए पाए गए। उन्होंने बच्चों के छोटे भाई-बहनों का पंजीकरण आंगनबाड़ी केंद्रों में कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि बच्चे विद्यालय जा सकें।

अनुपस्थित होने पर अभिभावकों को करना होगा फोन


विजय किरण आनंद ने सभी बीएसए को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई बच्चा लगातार एक से तीन दिन तक अनुपस्थित रहता है तो उसके अभिभावक से फोन कर स्थिति जानें। चार से छह दिन तक अनुपस्थित रहने पर घर जाकर शिक्षक अभिभावकों से बातचीत कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। बच्चे के एक सप्ताह से अधिक अनुपस्थित रहने पर शिक्षक ग्राम प्रधान की मदद से अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने को प्रेरित करें।

स्कूलों को इस मामले में प्रोत्साहित करने की भी योजना है। प्रत्येक विकासखंड के कार्यालय में लगे बोर्ड पर उस ब्लॉक के ऐसे पांच स्कूलों और उनके प्रधानाध्यापक के नाम लिखे जाएंगे, जहां विद्यार्थियों की सबसे ज्यादा उपस्थिति होगी। साथ ही हर महीने ब्लाक और जिला स्तर पर होने वाली बैठक में इन स्कूलों के प्रधानाध्यापक सम्मानित भी किए जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.