लोकसभा चुनाव आज हुए तो बिहार में लालू-नीतीश के सामने BJP को कितनी सीटें? सर्वे में बड़ा खुलासा

Updated on 25-07-2023 02:21 PM
पटना: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Chunav) को लेकर बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। जिस तरह से नीतीश कुमार की जेडीयू ने एनडीए का दामन छोड़ महागठबंधन का रुख किया उससे सारे समीकरण बदल चुके हैं। हर कोई ये जानने को बेताब है कि बिहार में अभी एक साथ दिख रहे लालू यादव और नीतीश कुमार की जोड़ी आगामी लोकसभा चुनाव में कितना असर दिखाएगी। उधर विपक्षी पार्टी बीजेपी की बिहार को लेकर क्या रणनीति रहने वाली है। वहीं बदले सियासी माहौल में सूबे के लोगों का क्या सोचना है? इन सवालों के जवाब को लेकर टीवी चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' हाल ही में एक सर्वे कराया। जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

बिहार में अभी चुनाव कौन मारेगा मैदान, सर्वे में खुलासा

Times Now Navbharat और ETG के इस चुनावी सर्वें में लोगों से पूछा गया कि अगर बिहार में अभी लोकसभा चुनाव कराए जाएं तो वो किस पर भरोसा जताएंगे। अगर अभी लोकसभा चुनाव हो जाएं तो बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं। इस पर बिहार की जनता ने खुलकर अपना पक्ष रखा। अगर आपको लग रहा कि नीतीश कुमार और लालू यादव की जोड़ी के साथ होने का फायदा उन्हें मिलने वाला है तो ऐसा नहीं है। टीवी चैनल Times Now Navbharat के इस सर्वे में बीजेपी और महागठबंधन में जोरदार मुकाबला नजर आ रहा।

महागठबंधन को करारा झटका, बीजेपी को बड़ी बढ़त- सर्वे

टाइम्स नाउ नवभारत के इस सर्वे में जो आंकड़े सामने आए हैं उसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही। महागठबंधन को झटका लग सकता है। सर्वे में एनडीए को 22 से 24 सीटें मिलती दिख रही। दूसरी ओर, जेडीयू-आरजेडी महागठबंधन को 16 से 18 सीटें आती दिख रही। वहीं अन्य के हाथ कुछ भी नहीं आएगा। इस तरह बिहार को लेकर सामने आए इस सर्वे में साफ तौर से बीजेपी को बड़ा फायदा हो सकता है।

2019 में बीजेपी को 17 तो जेडीयू को आई थी 16 सीटें

ऐसा 2019 लोकसभा चुनाव में सामने आए आंकड़ों को देखकर समझा जा सकता है। 2019 चुनाव में बीजेपी को 17, कांग्रेस को एक और जेडीयू को 16 सीटें आई थी। वहीं एलजेपी के 6 सांसद चुन कर आए थे। 2019 में जेडीयू-बीजेपी और एलजेपी एक साथ थे। इसका सीधा असर नजर आया था। आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को झटका लगा था। इससे पहले 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 22 सीटें, कांग्रेस को दो, जेडीयू को दो, एलजेपी को 6 सीटें आई थीं।

नीतीश के विपक्षी एकता मिशन का कितना असर?

टाइम्स नाउ नवभारत की ओर से ये सर्वे उस समय कराया गया जब नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर जोर आजमाइश में जुटे थे। इसी दौरान Times Now Navbharat और ETG ने ये सर्वे कराया। जिसमें 60 फीसदी टेलीफोन से और 40 फीसदी डोर टु डोर सर्वे में आंकड़े जुटाए गए। हालांकि, ये ओपिनियन पोल है लेकिन इससे कहीं ना कही 2024 के रण को एक तस्वीर साफ होती जरूर दिख रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.