इनकम टैक्स विभाग के सवालों का नहीं दिया तुरंत जवाब तो हो सकती है मुश्किल

Updated on 26-05-2023 07:26 PM
नई दिल्ली: अगर इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) की ओर से आपको आमदनी या टैक्स संबंधित कोई सवाल पूछा जाता है तो आप तय समय में उसका जवाब दें। अगर नोटिस भेजा जाता है तो उसका तुरंत जवाब दें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपके इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) को पूरी जांच के लिए चुना जा सकता है। तकनीकी रूप से कहें तो आपके ITR को गहन जांच की कैटिगरी में डाला जा सकता है। इसके अलावा इनकम टैक्स विभाग लगातार आपसे सवाल-जवाब भी जारी रखेगा। गहन जांच का मतलब है कि व्यक्ति के ITR की जांच टैक्स चोरी के विभिन्न पहलुओं को सामने रखकर की जाएगी, जिसमें आमदनी का गलत ब्योरा देना, ब्लैक मनी को छिपाना शामिल है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग सर्च ऑपरेशन भी कर सकता है।

Central Board of Direct Taxes (CBDT) ने पूरी जांच के लिए ITR का चयन करने के लिए गाइडलाइंस जारी किए हैं। यह केवल चालू वित्त वर्ष यानी 2023-24 के लिए लागू है। गाइडलाइंस में कहा गया है कि इनकम टैक्स विभाग ने टैक्स चोरी और जब्ती के मामलों में जहां सर्वेक्षण किया था, जहां टैक्स चोरी को लेकर नोटिस भेजे गये थे, वहां पर इनकम टैक्स रिटर्न की गहन जांच जरूरी है। एक सीनियर अफसर का कहना है कि इनकम टैक्स विभाग, उन्हीं टैक्स पेयर्स से सवाल करता है, जिनकी इनकम के ब्योरे को लेकर उसको संदेह होता है। विभाग को लगता है कि टैक्सपेयर ने आमदनी की गलत जानकारी दी है। अपनी आमदनी को छिपाया है, जो ब्लैक मनी के दायरे में आता है। यह सीधे तौर पर टैक्स चोरी है।

क्यों जरूरी है जवाब देना

ऐसे में जब इनकम टैक्स विभाग उससे कोई सवाल पूछता है तो उसको तय समय में जवाब देना चाहिए। विभाग उसके जवाब से संतुष्ट हो जाए तो मामला खत्म कर दिया जाता है। अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुए तो फिर तय नियम के तहत आगे की कार्रवाई होगी। ऐसे में जरूरी है कि इनकम टैक्स विभाग के सवालों के जवाब दिए जाएं। इससे एक रास्ता खुलता है मामले को निपटाने का। अगर किसी ने गलती से आमदनी की सही जानकारी देने में भूल की है तो पेनल्टी चुकाकर उस मामले को सुलझाया जा सकता है। अगर टैक्सपेयर ने सवालों के जवाब देने में लापरवाही की तो फिर उसका परिणाम घातक हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.