ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं तो फ्लाइट किराये में भारी इजाफा, छठ के बाद दिल्ली-मुंबई लौटना दुबई जाने से महंगा

Updated on 21-11-2023 12:49 PM
दरभंगा : लोक आस्था का महापर्व अब समाप्त हो गया है। लोगों को परदेस लौटने की चिंता सता रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा है, वही विमान कम्पनियों ने भी अचानक अपने किराए में जबदस्त वृद्धि कर दी है। जिससे छठ मनाने के बाद अब परदेस में नौकरी पेशा लोग कंफर्म टिकट के भाग दौड़ करने में लगे हैं लेकिन निराशा ही हाथ लगी। छठ पर्व मनाने के बाद अपने-अपने काम पर जल्दी पहुंचने के लिए अधिकतर लोग हवाई मार्ग को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन छठ पर्व के बाद दरभंगा से महानगरों को जाने वाली फ्लाइट के टिकट में अत्यधिक वृद्धि से मूल्य वृद्धि ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

दरभंगा से दिल्ली-मुंबई का किराया जानिए

दरभंगा एयरपोर्ट से यात्री सेवा प्रदान करने वाली एक विमानन कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, 21 नवंबर को दरभंगा से दिल्ली का किराया बढ़कर 15902 रुपये हो गया है। हालांकि पटना से दिल्ली के टिकट का मूल्य 12497 रुपए है। दरभंगा से 22 नवंबर को 13276 रुपये है। दरभंगा से मुम्बई जाने वाली फ्लाइट का टिकट 21 नवंबर को जहां 25666 रुपए है, वहीं 22 नवंबर को 20626 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 21 नवंबर को पटना से मुम्बई का टिकट 22328 रुपए है।

किराये में इजाफे से यात्री परेशान

दरभंगा से बेंगलुरु की बात करें तो 21 नवंबर को 13434 जबकि 22 नवंबर को 14590 रुपए रखा गया है। वहीं दरभंगा से अहमदाबाद जाने के लिए 21 नवंबर को 23482 और 22 नवंबर को 21750 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। दरभंगा से हैदराबाद के लिए 21 नवंबर को 21466 और 22 नवंबर को टिकट का मूल्य 18002 रुपए रखा गया है। टिकट की इस प्रकार की मूल्यवृद्धि के कारण सामान्य लोगों को यात्रा करने में काफी परेशानी हो रही है।

कैसे लौटें काम पर बस यही पूछ रहे सवाल

लहेरियासराय के शिवशंकर चौधरी ने कहा कि मेरे भाई को 21 नवंबर को दिल्ली जाना है, लेकिन फ्लाइट टिकट की कीमत में बेतहाशा वृद्धि के कारण उसने निजी बस से जाने का निर्णय लिया है। वहीं, लक्ष्मीसागर के प्रवीण सिंह ने कहा कि पर्व के बाद उन्हें कंपनी में जॉइन करने के लिए 21 नवंबर को बेंगलुरु जाना है, लेकिन टिकट की कीमत में वृद्धि देखकर उन्होंने छुट्टी बढ़ाने की अर्जी दी है। उन्होंने कहा कि फ्लाइट टिकट के अधिकतम मूल्य पर नियंत्रण किया जाना अति आवश्यक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.