फिर ऐसा हुआ तो टीम से निकाल दूंगा... आखिर क्यों अपने गेंदबाजों से खफा हैं एमएस धोनी?
Updated on
04-04-2023 08:19 PM
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गेंदबाजों को आईपीएल के आगामी मैचों में नोबॉल और वाइड की संख्या में कटौती करने को कहा है। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे विरोधी टीम को इस तरह से आसानी से रन देते रहे तो फिर उन्हें नए कप्तान के नेतृत्व में खेलना होगा। धोनी की यह चेतावनी चेन्नई सुपर किंग्स की सोमवार को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ 12 रन की जीत के बाद आई है।
माही इस बात से नाखुश थे कि उनके गेंदबाजों ने इस मैच में तीन नोबॉल और 13 वाइड डाली जिससे लखनऊ 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट पर 205 रन तक पहुंचने में सफल रहा। चेन्नई की टीम ने मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पहले मैच में चार वाइड और दो नोबॉल की थी। धोनी की टीम उस मैच में पांच विकेट से हार गई थी। युवा तेज गेंदबाज राजवर्धन हैंगारगेकर ने उस मैच में तीन वाइड और एक नोबॉल की थी।
सोमवार को राजवर्धन ने लखनऊ के खिलाफ तीन वाइड की। चेन्नई के एक अन्य तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने सोमवार को दो विकेट लिए लेकिन इस बीच उन्होंने चार वाइड और तीन नोबॉल की। अनुभवी तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने भी वाइड के जरिए पांच अतिरिक्त रन दिए। धोनी ने मैच के बाद कहा,‘उन्हें एक भी नोबॉल नहीं करनी होगी और कम वाइड करनी होंगी। हम बहुत अधिक अतिरिक्त गेंदे कर रहे हैं और हमें उनमें कटौती करने की जरूरत है अन्यथा उन्हें नए कप्तान के नेतृत्व में खेलना होगा।’
धोनी ने कहा कि वह चेपॉक की पिच को देख कर हैरान थे जिस पर ढेर सारे रन बने। उन्होंने कहा, ‘यह शानदार मैच था जिसमें ढेर सारे रन बने। हम सभी सोच रहे थे कि विकेट कैसा होगा। हमें इसका अंदेशा था। इस मैच में काफी रन बने। कुल मिलाकर यहां पांच या छह साल में मैच खेला गया और स्टेडियम खचाखच भरा था। यह शानदार मैच रहा।’ धोनी ने कहा,‘मुझे लगा था पिच धीमी होगी। यह ऐसा विकेट होगा जिसमें आप रन बना सकते हो लेकिन यह धीमा भी होगा। हमें देखना होगा कि अगले छह घरेलू मैचों में पिच कैसा व्यवहार करती है लेकिन उम्मीद है कि यहां हम अच्छा स्कोर बनाएंगे।’
इसके अलावा लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान के एल राहुल ने कहा कि गेंदबाज सटीक प्रदर्शन नहीं कर सके जिसका खामियाजा उनकी टीम को भुगतना पड़ा। राहुल ने कहा ,‘टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने के बाद शुरूआत आदर्श नहीं रही। गेंदबाजों को पिच से मदद मिल रही थी लेकिन वे सही दिशा में गेंदबाजी नहीं कर सके। विरोधी टीम में जब बेहतरीन बल्लेबाज हों तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। डेवोन कॉनवे और रूतुराज ने बेहतरीन बल्लेबाजी की लेकिन हमें इस हार से सबक लेकर आगे बढना होगा।’ उन्होंने कहा ,‘छह ओवर में 70 रन देना हमें काफी महंगा पड़ा। मैं हार का कोई एक कारण नहीं बता सकता लेकिन मैच में हमने मौके नहीं भुनाये और मैच हमारे हाथ से फिसल गया।’
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…