राफेल लिया तो पिनाका देने को तैयार... क्या फ्रांस की सेना में शामिल होगा हमारा मिसाइल सिस्टम?

Updated on 13-02-2025 03:38 PM
नई दिल्ली: भारत और फ्रांस आपसी रक्षा समझौतों की दिशा में मील का एक नया पत्थर पार करने वाले हैं। संभव है कि भारत का पिनाका मिसाइल सिस्टम फ्रांस की सेना में शामिल हो। अभी फ्रांस के राफेल लड़ाकू विमान भारतीय सेना की ताकत को पंख दे रहे हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे पर दोनों देशों ने अपने रक्षा संबंधों को और मजबूत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रक्षा तकनीकों में सहयोग के लिए एक अनुसंधान एवं विकास स्ट्रक्चर (R&D Structure) जल्द शुरू करने पर सहमति जताई। यह ढांचा फ्रांस की सरकारी एजेंसी डीजीए और भारत के डीआरडीओ के बीच होगा।

डिफेंस टेक्नॉलजी पर बढ़ते कदम


मोदी के फ्रांस दौरे के तीसरे दिन मार्सिले में मोदी-मैक्रों शिखर सम्मेलन के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया। इसके अनुसार दोनों नेताओं ने फ्रांस के राष्ट्रीय एयरोस्पेस अध्ययन और अनुसंधान कार्यालय (ONERA) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के बीच चल रही बातचीत का स्वागत किया। ये बातचीत आरएंडडी पार्टनरशिप के लिए तकनीकों की पहचान करने के लिए हो रही है। साधारण शब्दों में कहें तो दोनों देश मिलकर नई रक्षा तकनीक बनाने पर काम करेंगे।


फ्रांस की सेना में शामिल होगी भारत की पिनाका?


मोदी ने पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम (MBLR) को फ्रांसीसी सेना को दिखाने का न्योता दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर फ्रांस इसे खरीदता है तो यह द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में एक और मील का पत्थर साबित होगा। भारत में बनी पिनाका अगर फ्रांस की सेना में शामिल हो जाए तो सच में यह बड़ी बात होगी।

भारत-फ्रांस के बीच 10 समझौते


भारत-फ्रांस ने 10 घोषणाएं और समझौता ज्ञापन (MoU) की घोषणा की। इनमें उन्नत मॉड्यूलर रिएक्टर और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर पर साझेदारी स्थापित करने की घोषणा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए त्रिपक्षीय विकास सहयोग पर संयुक्त घोषणा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भारत-फ्रांस घोषणा शामिल है। मतलब, दोनों देश परमाणु ऊर्जा, क्षेत्रीय विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे कई क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करेंगे।

एआई पर दोनों देशों के एक मिजाज


AI पर द्विपक्षीय दस्तावेज के अनुसार, दोनों देश यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि एआई के इस्तेमाल के नियम और मानक लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाएं और मानव विकास और साझा हित के लिए इसकी क्षमता का उपयोग करें। यानी AI का इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए हो, न कि किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए। मोदी और मैक्रों ने तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की। मतलब, दोनों देश नए-नए आविष्कार करने में एक-दूसरे की मदद करेंगे।

पुरानी दोस्ती आई याद


बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने अपनी रणनीतिक साझेदारी के हिस्से के रूप में फ्रांस और भारत के बीच गहरे और लंबे समय से चले आ रहे रक्षा संबंधों को याद किया। उन्होंने 2024 में तय महत्वाकांक्षी रक्षा औद्योगिक रोडमैप के अनुरूप हवाई और समुद्री संपत्तियों में निरंतर सहयोग का स्वागत किया। यानी दोनों देशों की सेनाएं मिलकर काम करेंगी और नए हथियार भी बनाएंगी।

दोनों ने भारत में फ्रांसीसी-डिजाइन वाली P75 स्कोर्पीन पनडुब्बियों के निर्माण में प्रगति की सराहना की। इसमें स्वदेशीकरण भी शामिल है, खासकर डीआरडीओ से विकसित एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) को इन पनडुब्बियों में जोड़ने जैसे काम। अपनी पनडुब्बियां बनाने की तरफ भारत का यह बड़ा कदम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.